फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: COVID Cases Rise Again as International and Domestic Travelers Test Positive

Indore News: फिर लौटा कोरोना! विदेश से लौटे यात्री निकले संक्रमित, 24 घंटे में 4 नए केस

Thu, 29 May 2025 04:10 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 29 May 2025 04:10 PM IST
सार

Indore News: इंदौर में एक बार फिर कोरोना संक्रमण ने दस्तक दी है। बीते 24 घंटों में चार नए मरीजों की पुष्टि हुई है, जिनमें दो विदेश और दूसरे राज्यों से लौटे यात्री शामिल हैं। इस साल अब तक 16 मरीज सामने आ चुके हैं.

विज्ञापन
Indore News: COVID Cases Rise Again as International and Domestic Travelers Test Positive
कोरोनावायरस - फोटो : Adobe stock photos

विस्तार

इंदौर में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्धि देखने को मिल रही है। बीते 24 घंटों में चार नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही इस वर्ष अब तक कुल 16 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें से 11 मरीज इंदौर के निवासी हैं। वर्तमान में शहर में 9 एक्टिव केस हैं और सभी संक्रमित मरीज होम आइसोलेशन में हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी मरीजों के सैंपल वायरस के वैरियंट की जांच के लिए भोपाल भेजे हैं ताकि संक्रमण के प्रकार की पहचान की जा सके।

विज्ञापन


Indore Couple News: हनीमून पर गए इंदौर के नव दंपति का छह दिन बाद भी सुराग नहीं, क्या कर रही मेघालय पुलिस?

विज्ञापन

मरीजों की हालत सामान्य, अस्पताल में भर्ती की जरूरत नहीं
स्वास्थ्य विभाग ने राहत की बात यह बताई है कि सभी मरीजों की हालत सामान्य है और किसी को अस्पताल में भर्ती करने की आवश्यकता नहीं पड़ी है। हाल ही में सामने आए चार मामलों में से एक मरीज 43 वर्षीय महिला है, जो यूनाइटेड किंगडम से इंदौर लौटी है। दूसरी संक्रमित महिला की उम्र 30 वर्ष है और वह केरल से लौटने के बाद पॉजिटिव पाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

संपर्क में आने से संक्रमण की पुष्टि, सभी होम आइसोलेशन में
30 वर्षीय महिला, उस व्यक्ति की पत्नी हैं जो पहले ही केरल से लौटने के बाद संक्रमित पाए गए थे। महिला को पति के संपर्क में आने के बाद सैंपलिंग के तहत जांच की गई थी और उनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। तीसरे मरीज 50 वर्षीय पुरुष हैं, जो हाल ही में मुंबई से लौटे थे। चौथी संक्रमित महिला 53 वर्ष की हैं और इंदौर की ही निवासी हैं। चारों मरीजों में संक्रमण के लक्षण हल्के हैं और वे होम आइसोलेशन में रहकर इलाज ले रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने की सतर्कता बरतने की अपील
मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी (CMHO) डॉ. बीएस सेतिया ने बताया कि जिन मरीजों की ट्रेवल हिस्ट्री है, उनमें यात्रा के दौरान संक्रमण की आशंका जताई जा रही है। सभी संक्रमितों के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भोपाल भेजे गए हैं ताकि यह स्पष्ट हो सके कि सक्रिय वायरस का कौन-सा वैरियंट है। स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी में कोरोना के लक्षण नजर आएं तो तुरंत जांच कराएं और पूरी सतर्कता बरतें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed