फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore news: Councillor demands public flogging and hanging of Sonam in Raghuvanshi murder case

Indore News: सोनम को चौराहे पर कोड़े मारो और फांसी दो, मुस्लिम महिला पार्षद का गुस्सा फूटा

Sat, 05 Jul 2025 07:22 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 05 Jul 2025 07:22 PM IST
सार

Indore News: राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की कांग्रेस महिला पार्षद रूबिना इकबाल ने कड़ा बयान देते हुए कहा कि उसने केवल पति की हत्या नहीं की बल्कि इंदौर की छवि और रिश्तों की मर्यादा को भी कलंकित किया है। 

विज्ञापन
Indore news: Councillor demands public flogging and hanging of Sonam in Raghuvanshi murder case
पार्षद रूबिना इकबाल - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड ने जहां पूरे देश को हिला कर रख दिया है, वहीं अब जनप्रतिनिधियों का गुस्सा भी सामने आने लगा है। कांग्रेस की महिला पार्षद रूबिना इकबाल ने इस मामले में आरोपी सोनम के खिलाफ कड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सोनम ने न केवल अपने पति की हत्या की, बल्कि इंदौर की छवि और समाज में रिश्तों की मर्यादा को भी गहरा आघात पहुंचाया है। रूबिना ने सोनम के लिए कड़ी सजा की मांग करते हुए कहा कि उसे चौराहे पर खड़ा कर कोड़े मारे जाएं और फिर फांसी दी जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन

"किसी की जान लेना जरूरी नहीं था"
पार्षद रूबिना इकबाल ने कहा कि इंदौर देशभर में स्वच्छता और संस्कारों के लिए जाना जाता है, लेकिन सोनम के कृत्य ने पूरे शहर को शर्मसार कर दिया है। उन्होंने तीखा आरोप लगाते हुए कहा, "अगर सोनम को किसी और से प्रेम था, तो वह शादी से पहले बता सकती थी। शादी के बाद पति की हत्या कर उसने कई पवित्र रिश्तों को कलंकित किया है।" उन्होंने यह भी कहा कि अब जब भी सोनम इंदौर आएगी, वह उससे जरूर सवाल करेंगी और एक थप्पड़ मारकर पूछेंगी कि क्या किसी की जान लेना जरूरी था?
विज्ञापन
विज्ञापन


"उसे चौराहे पर कोड़े मारो, फिर फांसी दो"
रूबिना ने कहा कि सोनम ने जो किया, वह क्षमायोग्य नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसी सजा दी जानी चाहिए जिससे पूरे समाज को एक कड़ा और स्पष्ट संदेश जाए। उनका कहना था, "ऐसे मामलों में कानून को सख्ती दिखानी चाहिए ताकि कोई और इस तरह की हिमाकत न कर सके।"

"सोनम ने इंदौर की बेटियों की छवि को धूमिल किया"
महिला पार्षद ने कहा कि सोनम के कृत्य से इंदौर की बेटियों की छवि पर भी असर पड़ा है। उन्होंने कहा, "सोनम का नाम सुनकर भी गुस्सा आता है। सोनम का मतलब होता है सोना, लेकिन वह तो कोयले से भी बदतर निकली। उसने सास-बहू, मां-बेटी और माता-पिता जैसे रिश्तों के भरोसे को तोड़ा है।" पार्षद ने चिंता जताते हुए कहा कि अब लोग इंदौर की लड़कियों पर सवाल उठाने लगेंगे, जबकि इंदौर की महिलाएं हमेशा से अपने रिश्ते और मूल्यों के लिए जानी जाती रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed