फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Corporation demolished 200 kiosks of Meghdoot Chowpatty using JCB, anger among shopkeepers

Indore News: मेघदूत चौपाटी की 200 गुमटियां निगम ने जेसीबी से तोड़ डाली, दुकानदारों में आक्रोश

Tue, 21 Jan 2025 01:00 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 21 Jan 2025 01:00 PM IST
सार

दुकानदारों ने दो बार चौपाटी पर गुमटियां लगाने की कोशिश की थी। रविवार सुबह 20 से ज्यादा गुमटियां लगने की सूचना मिलने पर रिमूवल गैंग मौके पर गई थी और गुमटियां हटाई थी। इस दौरान मौके पर नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे पहुंचे थे।

विज्ञापन
Indore News: Corporation demolished 200 kiosks of Meghdoot Chowpatty using JCB, anger among shopkeepers
मेघदूत चौपाटी की गुमटियां तोड़ी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेघदूत चौपाटी की 200 से ज्यादा गुमटियों को नगर निगम की रिमूवल गैंग ने मंगलवार सुबह तोड़ दिया। चौपाटी हटाए जाने के बाद दुकानदारों ने वाहनों पर बनाई गई गुमटियां सुयश विहार काॅलोनी की सड़क के आसपास रख दी थी।

विज्ञापन


इसकी शिकायत रहवासियों ने नगर निगम अफसरों को की थी। इसके बाद गुमटियां तोड़ने का फैसला लिया गया। गुमटी तोड़े जाने से भड़के दुकानदारों ने अफसरों से बहस की।

विज्ञापन

 

उनका कहना है कि वाहनों पर गुमटियों को बनाने में डेढ़ से दो लाख रुपये लगे थे। हम अपने घरों तक उन्हें नहीं ले जा सकते थे, इसलिए खुले मैदान में रखा था, लेकिन अफसरों ने बगैर सूचना दिए गुमटियां तोड़ दी। अफसरों का कहना था कि सोमवार शाम मुनादी कराई थी। दुकानदारों को अपनी गुमटियां सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के लिए कहा गया था। शिकायत आने के बाद गुमटियां तोड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

दो बार चौपाटी पर गुमटियां लगाने की कोशिश

दुकानदारों ने दो बार चौपाटी पर गुमटियां लगाने की कोशिश की थी। रविवार सुबह 20 से ज्यादा गुमटियां लगने की सूचना मिलने पर रिमूवल गैंग मौके पर गई थी और गुमटियां हटाई थी। इस दौरान मौके पर नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे पहुंचे थे और उन्होंने कहा था कि गुमटियां जब्त न की जाए।



दुकानदारों को वैकल्पिक स्थान भी दिया जाए। उन्होंने सप्ताहभर के भीतर नई जगह नहीं देने पर विजय नगर चौराहे पर चक्काजाम की चेतावनी भी दी थी। मंगलवार को जब दुकानदारों को गुमटियां तोड़ने की जानकारी मिली तो वे मौके पर पहुंचे।


तब तक जेसीबी से काफी गुमटियां तोड़ी जा चुकी थी। आपको बता दे कि बीते दस सालों से चौपाटी संचालित होती थी। अब मेट्रो स्टेशनों का काम होने के कारण चौपाटी नगर निगम ने हटवा दी। इसके बाद दुकानदार लगातार प्रदर्शन कर रहे है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed