{"_id":"69993deff0ebae646d014e9d","slug":"indore-news-continuous-rain-in-indore-causes-temperature-drop-and-crop-damage-in-madhya-pradesh-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: इंदौर में लगातार तीसरे दिन भी बारिश, जानिए अगले 48 घंटे कैसे रहेंगे?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: इंदौर में लगातार तीसरे दिन भी बारिश, जानिए अगले 48 घंटे कैसे रहेंगे?
Sat, 21 Feb 2026 10:39 AM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Sat, 21 Feb 2026 10:39 AM IST
सार
Indore News: इंदौर में लगातार तीसरे दिन बेमौसम बारिश और ठंडी हवाओं के कारण पारा सामान्य से काफी नीचे गिर गया है, जिससे ठंड का असर बढ़ गया है। मध्य प्रदेश के 25 जिलों में आंधी-बारिश से गेहूं की फसलों को भारी नुकसान की आशंका है।
विज्ञापन
इंदौर में मौसम बदला और बारिश हुई। फोटो- जयेश मालवीय।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विस्तार
इंदौर में मौसम के मिजाज में बड़ा बदलाव आया है और शहर में लगातार तीसरे दिन भी बारिश दर्ज की गई। शुक्रवार को रातभर रुक-रुककर पानी गिरता रहा जिसके कारण वातावरण में नमी और ठंडक बढ़ गई है। शनिवार की सुबह ठंडी हवाओं ने शहरवासियों को कंपकंपा दिया और लोग एक बार फिर गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। दोपहर में तेज धूप रही और शाम होते होते शहर एक बार फिर से गर्मी के आगोश में आ गया। हालांकि फरवरी के महीने में लगातार तीन दिनों से हो रही इस बेमौसम बारिश ने तापमान में भारी गिरावट ला दी है। आज ही दिन का पारा 7 डिग्री गिरा है।
यह भी पढ़ें...
Indore News: केन्द्रीय पुस्तकालय में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बनेगा कॉम्पिटिशन कॉर्नर, फ्री मिलेंगी किताबें
आज 7 डिग्री गिरा दिन का पारा
मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार शनिवार को इंदौर का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जिसमें 7 डिग्री की गिरावट रही, वहीं शुक्रवार रात का पारा 15.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जिसमें 1 डिग्री की गिरावट रही। आज सुबह तक शहर में .7 मिमी बारिश भी रिकॉर्ड की गई है। इस बदलाव से दिन और रात दोनों के तापमान में कमी आई है जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
तीन से चार दिन यही दौर रहेगा
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मध्य प्रदेश में अगले तीन से चार दिनों तक आंधी और बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। शुक्रवार को साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन की सक्रियता की वजह से प्रदेश के 20 से अधिक जिलों में वर्षा हुई। शनिवार सुबह से ही कई जिलों में बादलों का डेरा जमा हुआ है। एक नए मौसमी तंत्र के सक्रिय होने से 23 और 24 फरवरी को मौसम एक बार फिर करवट लेगा जिसका मुख्य प्रभाव राज्य के दक्षिण-पूर्वी जिलों में देखने को मिल सकता है।
किसानों की चिंता बढ़ी
पिछले तीन दिनों से जारी आंधी और बारिश ने अन्नदाताओं की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इंदौर सहित कई जिलों में तेज हवाओं और पानी की वजह से गेहूं की खड़ी फसलें खेतों में आड़ी हो गई हैं। अनुमान है कि करीब 25 जिलों में फसलों को गंभीर नुकसान पहुंचा है। इसके मद्देनजर प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में सर्वे का कार्य शुरू कर दिया है। राजस्व विभाग की टीमें मैदान में उतरकर नुकसान का आकलन कर रही हैं ताकि प्रभावित किसानों को राहत दी जा सके।
वैज्ञानिक कारण और भविष्य का अनुमान
मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे ने बताया कि उत्तर भारत में सक्रिय वेस्टर्न डिस्टरबेंस अब ट्रफ लाइन में तब्दील हो चुका है। यह रेखा गुजरात से लेकर उत्तर प्रदेश तक फैली हुई है जिसके कारण मध्य प्रदेश में नमी आ रही है। अगले 24 से 48 घंटों में बादल छंटते ही रात के तापमान में 4 डिग्री तक की और गिरावट हो सकती है जिससे ठंड का प्रकोप फिर से बढ़ेगा।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन