फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News Congress's mega siege, workers demand to file case against BJP workers

Indore News: कांग्रेस का महाघेराव, भाजपा कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज करने की मांग

Mon, 23 Dec 2024 06:11 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 23 Dec 2024 06:11 PM IST
सार

Indore News: कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय पर हमला किया, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।  

विज्ञापन
Indore News Congress's mega siege, workers demand to file case against BJP workers
Indore News - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पुलिस कमिश्नर कार्यालय का घेराव किया। कांग्रेस का आरोप है कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस दफ्तर पर हमला किया था, लेकिन इस मामले में पुलिस ने आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन


जीतू पटवारी ने आरोप लगाया
जुलूस के रूप में पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि प्रदेश की पुलिस भाजपा के इशारे पर काम कर रही है। उन्होंने पुलिस को चेतावनी देते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यालय पर हमला करने वालों पर सात दिनों के भीतर नामजद केस दर्ज किया जाए। यदि ऐसा नहीं हुआ तो 30 हजार से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय का घेराव करेंगे।
विज्ञापन


पटवारी ने कहा कि पुलिस को बार-बार समझाने और चेताने के बावजूद अगर उन गुंडों पर एफआईआर दर्ज नहीं की गई तो कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा अध्यक्ष के पास जाएंगे और उनसे पूछेंगे कि बाबा साहब अंबेडकर का अपमान करने वालों के समर्थन में वे हैं या नहीं। यदि वे समर्थन करते हैं तो हम इसे सार्वजनिक करेंगे ताकि गृह मंत्री अमित शाह की सोच सामने आ सके। उन्होंने कहा कि ऐसे में अमित शाह की निंदा होनी चाहिए। साथ ही आरोप लगाया कि ये गुंडे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विधायक रमेश मेंदोला और भाजपा के कार्यकर्ता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed