फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Congress is busy in cultivating tribal vote bank, there are six tribal seats in Madhya Pradesh.

Indore News: आदिवासी वोटरों को साधने में जुटी कांग्रेस, छह आदिवासी सीटें है मध्य प्रदेश में

Tue, 09 Apr 2024 07:45 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 09 Apr 2024 07:45 PM IST
सार

कांग्रेस के रणनीतिकारों का मानना है कि एंटी इंकमबैैंसी फेक्टर आदिवासी सीटों पर काम कर सकता हैै और कांग्रेस को इस कारण फायदा हो सकता है। भाजपा ने भी टिकट चयन के समय आदिवासी सीटों पर विशेष ध्या दिया। 

विज्ञापन
Indore News: Congress is busy in cultivating tribal vote bank, there are six tribal seats in Madhya Pradesh.
सांकेतिक फोटो - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

मध्य प्रदेश की 29 सीटों पर कांग्रेस इस बार जोरदार टक्कर देती दिखाई नहीं दे रही है, लेकिन कांग्रेस का फोकस प्रदेश की छह आदिवासी सीटों पर है। इन सीटों पर कांग्रेस ने प्रत्याशी भी सोच विचार कर उतारे है और बड़े नेता भी इन सीटों पर ही ज्यादा प्रचार करने जाएंगे।

विज्ञापन


 राहुल गांधी ने भी मध्य प्रदेश में अपने चुनावी अभियान का श्रीगणेश आदिवासी बहुल्य शहडोल से किया।उनकी एक सभा धार व झाबुआ क्षेत्र में भी हो सकती है,क्योकि पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मालवा निमाड़ में भाजपा से ज्यादा आदिवासी सीटें मिली थी। पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने प्रदेश की छह आदिवासी  सीटें जीती थी।
विज्ञापन


कांग्रेस के रणनीतिकारों का मानना है कि एंटी इंकमबैैंसी फेक्टर आदिवासी  सीटों पर काम कर सकता हैै और कांग्रेस को इस कारण फायदा हो सकता है। भाजपा ने भी टिकट चयन के समय आदिवासी सीटों पर विशेष ध्या दिया। यहीं कारण है कि धार और रतलाम झाबुआ सीट पर भाजपा ने उम्मीदवार भी बदले।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा ने मध्य प्रदेश मेें 29 सीटों पर जीत दर्ज कराने का टारगेट रखा है। पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के पास सिर्फ छिंदवाड़ा लोकसभा सीट थी। तब दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे दिग्गज नेता भी चुनाव हार गए थे। कांग्रेस इस चुनाव में अनुसूचित जनजाति बाहुल्य धार, खरगोन, रतलाम-झाबुआ, शहडोल,मंडला और बैतूल लोकसभा सीट पर ज्यादा ध्यान दे रही है।डेढ़ माह पहले राहुल गांधी ने न्याय यात्रा के दौरान झाबुआ और धार लोकसभा सीटों के सभाएं ली थीं।

खासकर धार, रतलाम झाबुआ और खरगोन सीट पर स्थानीय कांग्रेस नेतागणों को ज्यादा ध्यान देने के लिए कहा गया है। रतलाम-झाबुआ सीट पर कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया को मैदान में उतारा है। वहीं धार और खरगोन लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने नए चेहरों पर दांव लगाया है। इन सीटों पर कांग्रेस जयस के वोटबैैंक को भी मददगार मान रही है,क्योकि विधानसभा चुनाव में धार और खरगोन जिले की दो सीटों पर जयस से जुड़े नेता कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed