{"_id":"68db487c1553ef23f603433c","slug":"indore-news-collector-shivam-verma-smart-city-projects-nehru-park-jinsi-haat-bazar-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: इंदौर के विकास का नया रोडमैप तैयार, 4 बड़े प्रोजेक्ट्स पर कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: इंदौर के विकास का नया रोडमैप तैयार, 4 बड़े प्रोजेक्ट्स पर कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश
Tue, 30 Sep 2025 08:33 AM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Tue, 30 Sep 2025 08:33 AM IST
सार
Indore News: कलेक्टर शिवम वर्मा की अध्यक्षता में हुई इंदौर स्मार्ट सिटी की बोर्ड बैठक में नेहरू पार्क पुनर्विकास, जिंसी हाट बाजार और हेरिटेज डेवलपमेंट जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
कलेक्टर ने ली बैठक
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विस्तार
इंदौर को एक स्मार्ट और सुविकसित शहर बनाने की दिशा में कलेक्टर शिवम वर्मा की अध्यक्षता में स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट लिमिटेड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। स्मार्ट सिटी कार्यालय में आयोजित इस बैठक में शहर के कई बड़े विकास कार्यों की समीक्षा की गई और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हुई।
बैठक में इन प्रमुख विकास कार्यों पर हुई चर्चा
स्मार्ट सिटी के सीईओ अर्थ जैन ने बैठक के दौरान इंदौर में चल रहे विभिन्न प्रोजेक्ट्स का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। चर्चा के मुख्य केंद्र में नेहरू पार्क और जिंसी हाट बाजार का पुनर्विकास, शहर की ऐतिहासिक धरोहरों का विकास (हेरिटेज डेवलपमेंट) और स्मार्ट सिटी की आय बढ़ाने के उपाय शामिल थे। बैठक में निगमायुक्त दिलीप कुमार यादव, इंदौर विकास प्राधिकरण के सीईओ डॉ. परिक्षित झाड़े और मेयर प्रतिनिधि महेश चौधरी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
यह भी पढ़ें...
Indore: दीपावाली के बाद 17 किलोमीटर तक मेट्रो ट्रेन का ट्रायल रन, स्टेशन नहीं बनने के कारण संचालन अगले साल तक
विज्ञापन
कलेक्टर ने दिए समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश
कलेक्टर शिवम वर्मा ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि विकास के सभी कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरे होने चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से नेहरू पार्क के पुनर्विकास पर जोर देते हुए कहा, "नेहरू पार्क को पर्यावरण की दृष्टि से इंदौर का सबसे बेहतर पार्क बनाया जाए।"
आपसी समन्वय पर जोर
कलेक्टर वर्मा ने शहर के विकास के लिए विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि इंदौर विकास प्राधिकरण, नगर निगम और इंदौर स्मार्ट सिटी लिमिटेड एक-दूसरे के साथ समन्वय बनाकर काम करें ताकि योजनाओं का क्रियान्वयन सुचारू रूप से हो सके।