फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News Collector orders road accident black spots improve road safety

Indore News: इंदौर के 33 ब्लैक स्पॉट, यहां होते हैं सबसे अधिक हादसे, कलेक्टर ने बनवाई लिस्ट, बायपास भी शामिल

Sat, 11 Oct 2025 08:59 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 11 Oct 2025 08:59 AM IST
सार

Indore News: इंदौर में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कलेक्टर शिवम वर्मा ने शहर के 33 चिन्हित ब्लैक स्पॉट (दुर्घटना संभावित क्षेत्रों) को तीन दिन के भीतर सुधारने के सख्त निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Indore News Collector orders road accident black spots improve road safety
बायपास पर धूल और गड्ढों के बीच वाहन चालकों का दम घुटने लगता है। लगातार हादसे होते हैं। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

शहर में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने एक बड़ा कदम उठाया है। कलेक्टर शिवम वर्मा ने सड़क सुरक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की, जिसमें नेशनल हाईवे, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम (एमपीआरडीसी) को सख्त निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


तीन दिन का अल्टीमेटम
बैठक में शहर के 33 ऐसे स्थानों को चिन्हित किया गया है, जिन्हें 'ब्लैक स्पॉट' के रूप में पहचाना गया है, यानी यहां दुर्घटनाएं सबसे अधिक होती हैं। कलेक्टर ने इन सभी विभागों को युद्ध स्तर पर काम करते हुए अगले सप्ताह दिनों के भीतर इन सभी 33 स्थानों पर सुधार कार्य करने का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News: बायपास पर घना अंधेरा और गड्ढे बन रहे जानलेवा, संकेतक भी नहीं आते हैं नजर
विज्ञापन
विज्ञापन


होंगे यह तत्काल सुधार
निर्देशों के अनुसार, इन सभी ब्लैक स्पॉट्स पर तत्काल रूप से साइनेज, पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था और वाहनों की गति को नियंत्रित करने के लिए रम्बल स्ट्रिप्स लगाई जाएंगी। कलेक्टर शिवम वर्मा ने स्पष्ट किया है कि इस काम में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कलेक्टर स्वयं करेंगे निरीक्षण
कलेक्टर ने यह भी साफ कर दिया है कि तीन दिन की समय सीमा समाप्त होने के बाद वे स्वयं इन सभी 33 स्थानों का निरीक्षण करने जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि यह सुनिश्चित किया जाए कि इन स्थानों पर भविष्य में कोई दुर्घटना न हो। बैठक में एडीएम रोशन राय सहित नगर निगम, यातायात पुलिस और अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

जिला प्रशासन द्वारा चिन्हित किए गए  ब्लैक स्पॉट...
लवकुश चौराहा
रिजलाय फाटा धार रोड
देवासनाका चौराहा
बेस्ट प्राइज के सामने बायपास रोड
ओमेक्स सिटी बायपास रोड
डेक्थनाल के सामने बायपास रोड
टाटा शोरूम के सामने एबी रोड
बिचौली मर्दाना ब्रिज के ऊपर बायपास
तीन इमली चौराहा
रालामंडल चौराहा बायपास रोड
तेजाजी नगर ब्रिज के ऊपर एबी रोड
कैलोद करताल फाटा बायपास रोड
राऊ गोल चौराहा
आइटी पार्क चौराहा
विशेष जूपिटर हॉस्पिटल के सामने रिंग रोड
प्रभु तौल कांटे के पास नेमावर
ट्रेंचिंग ग्राउंड के सामने नेमावर रोड देवगुराड़िया
ग्राम माचल
महू-नीचम रोड घाटाबिल्लौद
काला सूरा फाटा धार रोड
एबी रोड भैरुघाट पुलिया 
ग्राम कालाकिराय
अर्जुन बरोदा डकाच्या
एबी रोड बुड़ी बरलाई
कल्याण मिल
लसुड़िया परसार
टीही पुलिया फोरलेन रोड, 
पिगडंबर
मां वैष्णो ढाबा,
इंदौर खंडवा रोड भैरूघाट, 
इंदौर खंडवा बाइ ग्राम
दुधिया पावर हाउस के सामने नेमावर रोड 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed