फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News Collector orders 24/7 monitoring to fix traffic jams and potholes, warns of FIR for negligence

Indore: इंदौर की सड़कों पर गड्ढा होते ही भर जाएगा, 24 घंटे घूमेंगी स्पेशल टीमें, कलेक्टर ने दिया अल्टीमेटम

Sun, 21 Sep 2025 05:00 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 21 Sep 2025 05:00 PM IST
सार

Indore News: इंदौर में ट्रैफिक जाम और सड़कों के गड्ढों की गंभीर समस्या पर कलेक्टर शिवम वर्मा ने सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित विभागों को 24 घंटे निगरानी और तत्काल सुधार के निर्देश दिए हैं। लापरवाही बरतने पर FIR की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन
Indore News Collector orders 24/7 monitoring to fix traffic jams and potholes, warns of FIR for negligence
कलेक्टर ने ली बैठक - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर के बायपास और अन्य मार्गों पर लगने वाले जाम ने अब प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। कलेक्टर शिवम वर्मा ने अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ इस विषय पर बैठक ली और जनता की परेशानियों के तुरंत समाधान निकालने का कहा। मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि NHAI याने नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया को इंदौर में 3 स्पॉट पर तुरंत सुधार कार्य करने के निर्देश दिए हैं, जो कि रालामंडल, अर्जुन बड़ौद और MR 10 में हैं। इसके साथ ही फीनिक्स मॉल के सामने भी लगातार जाम जैसी स्थित बन रही है। इसे लेकर भी तुरंत सुधार करने का कहा है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News: धूल और गड्ढों से नर्क बनी इंदौर-देवास रोड, जिम्मेदार बेफिक्र, जनता परेशान
विज्ञापन


बैठक में इंदौर कलेक्टर ने साफ शब्दों ने कहा कि यदि आगामी समय में कोई लापरवाही होती है तो हम जिम्मेदारों पर केस दर्ज करवाएंगे। मीडिया से चर्चा में इंदौर कलेक्टर ने कहा कि इंदौर में लगातार हो रहे सड़क हादसों पर रोक लगाने के लिए प्रशासन हर स्तर पर कार्रवाई कर रहा है। शहर में भारी वाहन प्रतिबंधित करने सहित यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने और सड़क हादसों पर रोक लगाने को लेकर हम काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्विस रोड ठीक की जाएंगी
गौरतलब है कि सभी जगह फ्लायओवर के आसपास की सर्विस रोड खराब होने से जाम लग रहा है। बैठक में भी यह मुद्दा उठा और कलेक्टर ने सभी जगह निर्माणाधीन फ्लायओवर की सर्विस रोड ठीक करवाने का आदेश दिया। कलेक्टर ने यह भी कहा कि नवरात्रि को देखते हुए उज्जैन और देवास रोड पर भी संभावित जाम को रोकने के लिए पहले से उचित उपाय किए जाएं। 

शहर में भारी वाहनों की एंट्री चेक करने के लिए लगेंगे कैमरे
एरोड्रम रोड पर बड़ा गणपति के पास हुए हादसे के बाद भारी वाहनों की एंट्री शहर के भीतर प्रतिबंधित रहेगी। दूध, फल-सब्जियां और अत्यावश्यक वस्तुओं के लिए वाहनों की एंट्री का समय और रूट तय होगा। शहर के 19 एंट्री पाइंट पर कैमरे और नो-एंट्री के बोर्ड लगाए जाएंगे। 


गड्ढा होते ही तुरंत भराव होगा
रालामंडल से अर्जुन बड़ौद तक बन रहे ओवर ब्रिज के सभी डायवर्शन पर 24 घंटे निगरानी रखेंगे। वाहन खराब होते ही उसे तत्काल हटाया जाएगा। गड्डा होते ही तुरंत भरा जाएगा। बारिश के तत्काल बाद डामरीकरण करेंगे। अनावश्यक स्पीड ब्रेकर हटाएंगे।

इन 19 जगहों पर लगेंगे कैमरे
एडिशनल कमिश्नर हेड क्वार्टर राजेश कुमार सिंह ने बताया कि आवश्यक वस्तुओं व इमरजेंसी सेवाओं के लिए आने वाले भारी वाहनों के लिए 19 पॉइंट पर एंट्री होगी। सुबह 9 से 12 व शाम को 5 से 8 के बाद ट्रैफिक कम होने पर एंट्री देंगे। इनमें सुपर कॉरिडोर, बिजासन टी, चंदन नगर, राजीव गांधी चौराहा, अग्रसेन चौराहा, तेजाजी नगर, तीन इमली, बिचौली अंडर ब्रिज, कनाड़िया अंडर ब्रिज, रेडीसन चौराहा आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed