फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News CM Mohan Yadav to Inaugurate All India Police Shooting Championship Today

Indore News: सीएम मोहन यादव इंदौर में, आज से पुलिस निशानेबाजी प्रतियोगिता का आगाज

Mon, 24 Mar 2025 12:49 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला ,इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ,इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 24 Mar 2025 12:49 PM IST
सार

Indore News: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज इंदौर के दौरे पर रहेंगे, जहां वह अखिल भारतीय पुलिस निशानेबाजी प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे। इस प्रतियोगिता का आयोजन इंदौर के रेवती रेंज में किया जा रहा है, 

विज्ञापन
Indore News CM Mohan Yadav to Inaugurate All India Police Shooting Championship Today
Indore News - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज इंदौर में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। वह दोपहर 4 बजे भोपाल से रवाना होकर 4:30 बजे इंदौर पहुंचेंगे। इंदौर में सीएम सबसे पहले बीएसएफ द्वारा आयोजित अखिल भारतीय पुलिस निशानेबाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद वह प्रगति नगर मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे और वहां से वीर सावरकर की प्रतिमा के लोकार्पण कार्यक्रम में भाग लेने रवाना होंगे। उनका इंदौर दौरा देर शाम तक चलेगा और वे 7:15 बजे भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन


अखिल भारतीय पुलिस निशानेबाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ
इंदौर में आज से अखिल भारतीय पुलिस निशानेबाजी प्रतियोगिता का आगाज होने जा रहा है, जिसमें देशभर के 600 से अधिक निशानेबाज अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा किया जाएगा। आयोजन इंदौर के रेवती रेंज में होगा, जहां सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की टीमें भाग लेंगी। इस प्रतिस्पर्धा के जरिए पुलिसकर्मियों को अपनी निशानेबाजी की दक्षता दिखाने का बेहतरीन अवसर मिलेगा।
विज्ञापन


छह दिन तक चलेगा यह मेगा इवेंट
बीएसएफ के केंद्रीय आयुध और युद्ध कौशल विद्यालय (सीएसडब्ल्युटी) द्वारा आयोजित यह 18वीं अखिल भारतीय पुलिस निशानेबाजी प्रतियोगिता 24 से 29 मार्च तक आयोजित की जाएगी। इस दौरान देशभर से आए पुलिस संगठनों के पुरुष और महिला निशानेबाज अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में कुल 17 स्पर्धाएं होंगी, जो रेवती रेंज में आयोजित की जाएंगी। यह आयोजन न केवल प्रतियोगियों के लिए एक चुनौती होगा बल्कि पुलिस बलों के बीच एकता और खेल भावना को भी बढ़ावा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed