फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: CM Mohan Yadav called for forming a BJP government in Bihar

Indore News: बिहार दिवस पर 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' कार्यक्रम, सीएम बोले- बिहार में अब अपने बल पर बनानी है सरकार

Sat, 22 Mar 2025 08:14 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 22 Mar 2025 08:14 PM IST
सार

बिहार दिवस के अवसर पर 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान  सीएम मोहन यादव ने कहा कि बिहार ने हमेशा देश की रक्षा और विकास में अहम योगदान दिया है। उन्होंने बिहार के लोगों से भाजपा को राज्य में सत्ता में लाने के लिए समर्थन देने की अपील की।

विज्ञापन
Indore News: CM Mohan Yadav called for forming a BJP government in Bihar
बिहार दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधितक करते सीएम मोहन यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' कार्यक्रम आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में बिहारी वर्ग लोग शामिल हुए। भाजपा के नए शहर अध्यक्ष सुमित मिश्रा और जिला ग्रामीण अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा ने इस मौके पर मुख्यमंत्री के हाथों पद भार संभाला।

विज्ञापन

विज्ञापन


भाजपा की सरकार बिहार में अपने बलबूते पर बनाना है 
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि जिनके घर गाय वो घर गोपाल, जिनके घर गाय का कुल वो कुल गोकुल है। दो ही वंश हैं। रघुवंश और यदुवंश। इसके बाद आए सूर्यवंशी और चंद्रवंशी। हम सभी भारतीय इन्हीं में समाए हुए हैं। बिहार के विषय में बात करते हुए मुख्यमंत्री बोले कि बिहार ने देश की सदैव रक्षा की। धर्म, विज्ञान और शिक्षा समेत हर क्षेत्र में बिहार का योगदान सर्वोपरि रहा है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बिहारियों से अपील की कि अब समय आ गया है कि बिहार में भाजपा अपने बल पर सरकार बनाए। इसके लिए हम सभी को प्रयास करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 'जल गंगा जल संवर्धन' अभियान से पानी की एक-एक बूंद बचाएगी राज्य सरकार, जानें क्या है एक्शन प्लान


लालू यादव ने बिहार को बर्बाद किया
पूर्व मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि लालू प्रसाद यादव जैसे नेताओं ने सिर्फ अपना घर भरा और देश को बर्बाद किया। सीएम मोहन यादव ने मुख्यमंत्री बनते ही भगवान कृष्ण के स्थलों को विकसित करने का संकल्प लिया। गौ पालन, दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रयास शुरू किए। लालू यादव ने गायों का चारा तक खा लिया। यह अंतर है सच्चे गौ सेवकों और भ्रष्ट नेताओं में। रविशंकर प्रसाद ने कहा बिहारियों को इंदौर में खूब मेहनत करके आगे बढ़ना चाहिए और इंदौर और मध्यप्रदेश को भी आगे बढ़ाना चाहिए। 

ये भी पढ़ें- दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव, विक्रमोत्सव के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दिया न्योता

अब ट्रेन नहीं फ्लाइट मिलेगी
इस दौरान किसी ने दरभंगा के लिए सीधी ट्रेन का जिक्र किया। इस पर रविशंकर प्रसाद ने कहा कि अब ट्रेन नहीं फ्लाइट भी मिलेगी। भाजपा की सरकार है सभी मांगें पूरी होंगी। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि पीएम मोदी के विजन के अनुसार सभी राज्यों का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। देशभर में यह कार्यक्रम हो रहे हैं।

बिहारियों की छठ पूजा के लिए बनेंगे दो नए घाट
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा बिहारी लोगों के लिए टिगरिया बादशाह और पिपलियाहना के तालाब में छठ पूजा होगी। दोनों जगह घाट बनाए जाएंगे और दो दिन का मेला लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed