फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Chief Minister Mohan Yadav said – the budget will accelerate development, effective steps towards

Indore News: मुख्यमंत्री मोहन यादव बोले- बजट विकास को गति देगा, 2047 के लक्ष्यों की दिशा में प्रभावी कदम

Sun, 01 Feb 2026 02:34 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 01 Feb 2026 02:34 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बजट न केवल भारतीय अर्थव्यवस्था को वैश्विक पटल पर नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा, बल्कि मध्यप्रदेश के शहरी विकास, स्वास्थ्य संरचना और महिला सशक्तिकरण को भी नई गति प्रदान करेगा।

विज्ञापन
Indore News: Chief Minister Mohan Yadav said – the budget will accelerate development, effective steps towards
मुख्यमंत्री मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री मोहन यादव इंदौर में डेली कॉलेज में बजट के कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि घोषित बजट विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की प्राप्ति की दिशा में प्रभावी कदम है। बजट में गरीबों, युवाओं, अन्नदाताओं और महिलाओं पर विशेष फोकस है। यह बजट विकास को और अधिक गति देगा तथा भारतीय अर्थव्यवस्था को वैश्विक अर्थव्यवस्था में उच्च स्थान दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। आर्थिक प्रगति को बढ़ाना, जन सामान्य की उम्मीदों को पूरा करना और सबका साथ सबका विकास बजट की मुख्य विशेषता है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पाँच लाख से अधिक आबादी वाले शहरों के विकास और सभी शहरी आर्थिक क्षेत्रों पर पाँच साल में पाँच हजार करोड़ रुपए खर्च करने, छोटे शहरों में तीर्थ स्थल विकसित करने, प्रत्येक जिले में एक महिला छात्रावास के निर्माण और जिला अस्पतालों को अपग्रेड करने की व्यवस्था से प्रदेश को बहुत लाभ होगा।

विज्ञापन

 

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इस बजट ने देश को नई ऊँचाई पर ले जाने की राह खोली है। यह विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेगा। आज़ादी के अमृतकाल में देश प्रगति के पथ पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed