फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News Chhatrapati Shivaji Maharaj Statue Swati Yuvraj Kashid

Indore News: जापान में लगेगी शिवाजी की प्रतिमा, इंदौर की स्वाति करेंगी सभा को संबोधित

Wed, 05 Mar 2025 09:41 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 05 Mar 2025 09:41 PM IST
सार

Indore News: जापान में छत्रपति शिवाजी महाराज की 8 फुट ऊंची अष्टधातु से बनी प्रतिमा का भव्य अनावरण होगा। जिसमें पूरे देश से मात्र 40 प्रतिष्ठित लोग शामिल होंगे। मध्यप्रदेश से इकलौती प्रतिनिधि स्वाति युवराज काशीद जाएंगी। 
 

विज्ञापन
Indore News Chhatrapati Shivaji Maharaj Statue Swati Yuvraj Kashid
इंदौर में निकली यात्रा का दृश्य। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

छत्रपति शिवाजी महाराज न केवल भारत में बल्कि पूरे विश्व में प्रसिद्ध हैं। जापान की राजधानी टोक्यो में 8 मार्च, महिला दिवस के अवसर पर उनकी 8 फुट ऊँची अष्टधातु से निर्मित प्रतिमा का भव्य अनावरण होने जा रहा है। भारत में शिवाजी महाराज को देवतुल्य माना जाता है, इसलिए प्रतिमा को जापान भेजने से पहले इसे 12 राज्यों में ‘इंडो-जापान शिव स्वाभिमान रथ यात्रा’ के अंतर्गत सातारा से दिल्ली तक घुमाया गया, ताकि हर शिव भक्त इस प्रेरणादायी प्रतिमा के दर्शन कर सके। कुछ दिन पहले ही प्रतिमा को फ्लाइट से जापान भेजा गया।  
विज्ञापन


भारत से सिर्फ 40 लोग जाएंगे
इंदौर के लिए यह अत्यंत गर्व की बात है कि जापान में होने वाले इस ऐतिहासिक आयोजन में पूरे भारत से केवल 40 प्रतिष्ठित व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया है और मध्यप्रदेश से मात्र स्वाति युवराज काशीद ही इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शामिल होने जा रही हैं। "आम्ही पुणेकर" संस्था द्वारा आयोजित इस समारोह में भारत से नितिन गडकरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे, अजित पवार समेत कई प्रमुख हस्तियों को आमंत्रित किया गया है।  
विज्ञापन


स्वराज्य स्वाभिमान यात्रा का आयोजन भी कर चुकी हैं स्वाति
अखिल भारतीय मराठा महासंघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वाति युवराज काशीद इंदौर से इस भव्य आयोजन में भाग लेने टोक्यो जा रही हैं। उनकी नेतृत्व क्षमता और समाज को धर्म के प्रति प्रेरित करने की सोच और समर्पण ने उन्हें इंदौर ही नहीं, बल्कि पूरे भारत में एक अलग पहचान दिलाई है। स्वाति युवराज काशीद ने समाज में धर्म और संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से वर्ष 2023 में 'स्वराज्य स्वाभिमान यात्रा' का नेतृत्व किया था। इस यात्रा के दौरान उन्होंने जीजामाता की जन्मस्थली सिंदखेड़, महाराष्ट्र से मिट्टी और कलश लेकर लगभग 300 महिलाओं के साथ 400 किलोमीटर की पदयात्रा की थी। इस अभियान के अंतर्गत उन्होंने इंदौर में तीन पुलिया चौराहे पर जीजामाता की प्रतिमा स्थापित कर, इस चौराहे का नाम बदलकर 'जीजामाता चौक' रखवाया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


जापान में बजेगा डंका
छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का टोक्यो में अनावरण भारत के लिए गौरव का क्षण है। यह आयोजन न केवल भारत और जापान के ऐतिहासिक संबंधों को मजबूत करेगा बल्कि शिवाजी महाराज की वीरता और आदर्शों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रचारित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed