फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: CBI Files Case Against SBI Manager for Fraud with Padma Shri Janak Palta

Indore News: पद्मश्री जनक पलटा से 23 लाख की ठगी, SBI मैनेजर पर CBI की बड़ी कार्रवाई

Sat, 12 Apr 2025 05:30 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 12 Apr 2025 05:30 PM IST
सार

Indore News: समाजसेवी और पद्मश्री अवार्डी जनक पलटा से 23.47 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में सीबीआई ने भारतीय स्टेट बैंक के सीनियर असिस्टेंट मैनेजर दिनेश डोंगरे पर केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
Indore News: CBI Files Case Against SBI Manager for Fraud with Padma Shri Janak Palta
पद्मश्री जनक पलटा - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित समाजसेवी जनक पलटा के साथ हुए धोखाधड़ी के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बड़ा कदम उठाया है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के एक सीनियर असिस्टेंट मैनेजर के खिलाफ गबन और धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार, यह धोखाधड़ी उस समय की गई जब आरोपी बैंक अधिकारी इंदौर की बिचौली मर्दाना शाखा में पदस्थ थे।
विज्ञापन


23 लाख से अधिक की रकम की गई गबन
आरोपी बैंक मैनेजर दिनेश डोंगरे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जनक पलटा ने 1 जून 2020 को स्पेशल टर्म डिपॉजिट रिसिप्ट (STDR) करवाया था। इस डिपॉजिट से डोंगरे ने 23.47 लाख रुपये की राशि अन्य खातों में ट्रांसफर कर दी। इनमें से 10 लाख रुपये उन्होंने निकाल भी लिए। डोंगरे ने मैच्योरिटी से पहले ही 10 लाख रुपये पंकज जीनवाल के खाते में ट्रांसफर किए, फिर उस खाते में अपना मोबाइल नंबर अपडेट कर OTP प्राप्त किया और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए धोखाधड़ी को अंजाम दिया।
विज्ञापन


ऑडिट में सामने आई सच्चाई
स्टेट बैंक को जब इस मामले की शिकायत मिली तो बैंक ने इस पर तुरंत एक इंटरनल जांच टीम गठित की। इस दौरान बैंक की संबंधित शाखा का ऑडिट भी कराया गया। ऑडिट में वित्तीय गड़बड़ियों की पुष्टि हुई और जांच में डोंगरे दोषी पाए गए। इसके बाद बैंक प्रबंधन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय जांच ब्यूरो को इसकी शिकायत सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई ने दर्ज किया भ्रष्टाचार का मामला
CBI ने बैंक अधिकारी डोंगरे के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13 (2) और 13 (1)(ए) के तहत केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में धोखाधड़ी और गबन की धाराएं भी जोड़ी गई हैं। अब CBI इस प्रकरण की विस्तृत जांच कर रही है, जिसमें और भी खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। मामले में जनक पलटा ने न्याय की उम्मीद जताई है और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed