{"_id":"66fa67dd235aa5fc760b97b2","slug":"indore-news-bypass-surgery-of-madhu-verma-mla-of-rau-assembly-seat-of-indore-now-his-condition-is-better-th-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: इंदौर की राऊ विधानसभा सीट के विधायक मधु वर्मा की बायपास सर्जरी, अब पहले से बेहतर स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: इंदौर की राऊ विधानसभा सीट के विधायक मधु वर्मा की बायपास सर्जरी, अब पहले से बेहतर स्थिति
Mon, 30 Sep 2024 02:27 PM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Mon, 30 Sep 2024 02:27 PM IST
सार
वर्मा के दिल में ब्लाॅकेज मिलने के बाद से ही डाक्टरों ने सर्जरी की बात कही थी। परिजनों को तय करना था कि सर्जरी इंदौर में करानी है या दूसरे शहर में। परिजनों ने इंदौर में ही सर्जरी कराने का फैसला लिया।
विज्ञापन
मधु वर्मा, भाजपा विधायक।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इंदौर की राऊ विधानसभा सीट के भाजपा विधायक मधु वर्मा की बायपास सर्जरी सोमवार को हुई। चार डॉक्टरों की टीम ने उनकी सर्जरी की है। विशेष जूपिटर अस्पताल में डाॅ. मनीष पोरवाल, डाॅ. अमरीश पटेल, डाॅ. राजेश कुकरेजा और विजय महाजन की निगरानी में यह सर्जरी की गई। वर्मा को चार दिन पहले घर पर ही दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद उनके निजी सुरक्षा अधिकारी 'पीएसओ' ने उन्हें सीपीआर देकर जान बचाई थी।
विज्ञापन
रविवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव जब विधायक मधु वर्मा से मिलने अस्पताल पहुंचे थे तो उन्हें मंत्री तुलसी सिलावट ने बताया कि उनके पीओएस अरुण भदौरिया ने सीपीआर देकर उनकी जान बचाई है। मुख्यमंत्री ने भदौरिया को 50 हजार रुपये का इनाम देने और आउट आफ टर्न प्रमोशन देने के निर्देश अफसरों को दिए।
विज्ञापन
वर्मा के दिल में ब्लाॅकेज मिलने के बाद से ही डॉक्टरों ने सर्जरी की बात कही थी। परिजनों को तय करना था कि सर्जरी इंदौर में करानी है या दूसरे शहर में। परिजनों ने इंदौर में ही सर्जरी कराने का फैसला लिया। इसके बाद उनकी सर्जरी हुई, डॉक्टरों का कहना है कि वर्मा का स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। कुछ दिनों भर्ती रहने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। सोमवार को उनका हाल चाल जानने मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर भी अस्पताल पहुंचे थे।
विज्ञापन
