फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Bus stations built in Kurmedi and Naita Mundla, but there is no wide road nearby, there will be t

Indore News: कुर्मेडी और नायता मुंडला में बस स्टेशन बना दिए, लेकिन आसपास नहीं चौड़ी रोड, होगा ट्रैफिक जाम

Wed, 02 Oct 2024 06:51 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 02 Oct 2024 06:51 PM IST
सार

ट्रैफिक जानकार अतुल शेठ बताते है कि कुर्मेडी बस स्टेशन पर 80 हजार यात्री अनुमानित है, लेकिन टिकट विंडो वहां पर सिर्फ 14 बनाई गई है,जबकि दूसरे तीन बस स्टेशनों की कुल विंडो 28 है,जबकि उनकी यात्री क्षमता 45 हजार प्रतिदिन है।

विज्ञापन
Indore News: Bus stations built in Kurmedi and Naita Mundla, but there is no wide road nearby, there will be t
कुर्मेडी बस स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर विकास प्राधिकरण ने 80 करोड़ रुपये खर्च कर इंदौर के कुर्मेडी और नायता मुंडला में बस स्टेशन तो बना दिए, लेकिन स्टेशन से जुड़े मार्गों की चौड़ाई कम है। अब स्टेशन पूरी क्षमता से शुरू नहीं हो पाए है, फिर भी ट्रैफिक जाम हो रहा है। जब यहां ज्यादा बसें पार्क होगी तो हालात और खराब होंगे। इसके अलावा अन्य दूसरी खामियां भी बस स्टेशनों पर नजर आ रही है।

विज्ञापन

 

चंद्रगुप्त मोर्य प्रतिमा पर रोज वाहन गुत्थम-गुत्था
 

कुर्मेडी बस स्टेशन की तरफ जाने के लिए सबसे बड़ा जंक्शन चंद्रगुप्त मोर्य प्रतिमा चौराहा है। यहां अभी सुबह और शाम कई बार यातायात बाधित होता है। कुर्मेडी बस स्टेशन इंदौर का सबसे बड़ा बस स्टेशन है। यहां डेढ़ हजार बसों की आवाजाही होगी और 80 हजार यात्री प्रतिदिन इस स्टेशन पर आएंगे।

विज्ञापन


तब इस चौराहे पर वाहनों का दबाव और बढ़ेगा, लेकिन अफसर उसकी चिंता नहीं कर रहे है। यहां लोक परिवहन वाहन भी संचालित होंगे। उनके स्टैंड बनाने की व्यवस्था नहीं की गई। वे भी सड़कों पर खड़े होकर यात्रियों को बैठाएंगे। इससे और ज्यादा ट्रैफिक जाम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस स्टेशन से लक्ष्मीबाई और मुख्य रेलवे स्टेशन तक जाने के लिए नदी किनारे सड़क बनाने की योजना भी है, लेकिन उस पर अभी तक काम नहीं हुआ है। ट्रैफिक जानकार अतुल शेठ बताते है कि कुर्मेडी बस स्टेशन पर 80 हजार यात्री अनुमानित है, लेकिन टिकट विंडो वहां पर सिर्फ 14 बनाई गई है,जबकि दूसरे तीन बस स्टेशनों की कुल विंडो 28 है,जबकि उनकी यात्री क्षमता 45 हजार प्रतिदिन है।

 

बस्ती के कारण ट्रैफिक जाम

नायता मुंडल बस स्टेशन के आसपास बस्ती है। स्टेशन का संचालन करने से पहले यहां से अतिक्रमण हटाए गए थे, लेकिन फिर भी सड़क की चौड़ाई पर्याप्त नहीं है। बसों की आवाजाही और दूसरे वाहनों के आने जाने के कारण यातायात बाधित हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed