फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: BJP city president Mishra said on Roza Iftehar party- religious events do not take place in the o

Indore News: भाजपा नगर अध्यक्ष मिश्रा रोजा इफ्तार पार्टी पर बोले- धार्मिक आयोजन कार्यालय पर नहीं होते

Sat, 22 Mar 2025 07:24 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 22 Mar 2025 07:24 PM IST
सार

एक आयोजन के दौरान मिश्रा ने कहा कि भाजपा कार्यालय में बिहार दिवस मनाया जा रहा है। किसी ने रोजा इफ्तार के बारे में पूछा था तो मैने कहा था कि हमारे भाजपा कार्यालय में धर्म विशेष के कार्यक्रम नहीं होते, इसलिए कहा था कि रोजा इफ्तारी नहीं होगी।

विज्ञापन
Indore News: BJP city president Mishra said on Roza Iftehar party- religious events do not take place in the o
भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में भाजपा के नवागत अध्यक्ष सुमित मिश्रा का रोजा इफ्तार पार्टी को लेकर आया बयान चर्चा में है। उनके इस बयान को कांग्रेस ने भी आड़े हाथों लिया है। मिश्रा ने मीडिया के सवाल पर कहा कि भाजपा कार्यालय में रोजा इफ्तार पार्टी नहीं होगी, सीधा सवाल है नहीं होगी। इसके बाद कांग्रेस नेता अमीनुल खान सूरी ने सोशल मीडिया पर मिश्रा के बयान को पोस्ट कर लिखा कि जब गंजे को कंघी मिल जाती है तो वह खुजा-खुजा कर सिर से खून निकाल लेता है।

विज्ञापन

एक आयोजन के दौरान मिश्रा ने अपने बयान को लेकर स्पष्टीकरण दिया कि भाजपा कार्यालय में शनिवार को बिहार दिवस मनाया जा रहा था। यह किसी समाज का आयोजन नहीं है। शुक्रवार को किसी ने रोजा इफ्तार के बारे में पूछा था तो मैने कहा था कि हमारे भाजपा कार्यालय में धर्म विशेष के कार्यक्रम नहीं होते, इसलिए कहा था कि रोजा इफ्तारी नहीं होगी। भारतीय जनता पार्टी सामाजिक समरसता के आयोजन करती है। कार्यालय मेें धार्मिक आयोजन नहीं होते।

विज्ञापन


पोस्टर हटवाए सड़कों से 
भाजपा नगर अध्यक्ष मिश्रा ने शनिवार को कहा कि उनके कुछ पोस्टर शहर में लगे थे। इंदौर में स्वच्छता सर्वेक्षण शुरू हो गया है। मैंने मेयर पुष्य मित्र भार्गव को फोन लगाकर पोस्टर बैनर हटाने के लिए कहा था। इसके बाद नगर निगम ने सड़कों से पोस्टर-बैनर हटा दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed