फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news bhikhari baggers child crime issue

Indore News: भीख मांगने वाले बच्चों के पास मिल रहा नशे का जखीरा, अधिकारी भी हैरान

Fri, 18 Oct 2024 07:30 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 18 Oct 2024 07:30 PM IST
सार

बच्चे पावडर और सुलोचन का कर रहे नशा, रिहेब सेंटर में भर्ती करवा रहा प्रशासन, राजस्थान से आ रहे अधिकतर भिखारी। 
 

विज्ञापन
indore news bhikhari baggers child crime issue
कचरे में सामान तलाशते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

शहर को भिक्षुक मुक्त कराए जा रहे अभियान में अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिल रही हैं, वहीं नशे की गिरफ्त में आ रहे बच्चों के पास नशे का जखीरा भी बरामद हो रहा है। अब तक 200 से अधिक भिक्षुकों को उज्जैन के सेवाधाम में भर्ती कराया जा चुका है, वहीं 67 बच्चे भी संस्थाओं में भर्ती कराए गए हैं। इनमें से कई के पास सफेद पावडर, पंचर चिपकाने का सुलोचन बरामद हुआ है। कपड़े की पोटली बनाकर सूंघने की भी पुष्टि हुई है। इन बच्चों को रिहेब सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


भिखारियों के गिरोह का पर्दाफाश
भीख मांगकर पेट पालने का बहाना बना रहे भिक्षुकों को असलियत सामने आने लगी है। जिला प्रशासन द्वारा चलाई गई मुहिम में पारदी समूह द्वारा आदतन भिक्षावृत्ति करने का मामला भी सामने आया है, जिस पर सख्त कार्रवाई करते हुए जिला प्रशासन इनके झोपड़े तोड़ने के साथ-साथ राजस्थान वापस भिजवाने की कार्रवाई की है। महिला एवं बाल विकास विभाग व श्रम विभाग की संयुक्त टीम द्वारा जिन बच्चों को रेस्क्यू किया गया है, उनमें से 50 प्रतिशत बच्चे नशे के आदी हैं। विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 10 से 13 साल की दो बच्चियां पावडर का नशा करती हैं, वहीं लड़के सुलोचन सूंघने के आदी है। जिस पर कार्रवाई करते हुए रिहेब सेन्टर में भर्ती करवाया गया है। ज्ञात हो कि हाल ही में भिक्षुक गिरोह चलाने वाले सरगनाओं की भी मौजूदगी की पुष्टि की गई थी, जिस पर जिला प्रशासन नजर बनाए हुए है। हाल ही सरवटे बस स्टैंड से लाज में ठहरकर भिक्षावृत्ति करने वाले गिरोह का भी पर्दाफाश हुआ था और इन्हें इनके मूल क्षेत्र राजस्थान की ओर ट्रेनों में बैठाकर रवाना किया गया था।
विज्ञापन


सेवाधाम से नहीं मिलेगी छुट्टी
कलेक्टर आशीष सिंह द्वारा जारी किए गए निर्देश के अनुसार शहर में जितने भी भिक्षुकों को रेस्क्यू किया जा रहा है, उन्हें उज्जैन के सेवाधाम में भर्ती कराया जा रहा है। यहां उन्हें रोजगार से जोड़ने के लिए न केवल काउंसलिंग सेशन आयोजित कराए जा रहे हैं, वहीं कई तरह के काम की भी ट्रेनिंग दी जा रही है। ज्ञात हो कि जनसुनवाई व कलेक्टर की सुनवाई में पहुंच रहे आवेदक टीम द्वारा गलत धरपकड़ करने का आरोप भी लगाया जा रहा है, जिसे कलेक्टर ने सिरे से नकारते हुए भिक्षुकों को छोड़ने से साफ मना कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed