फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Before committing suicide, student posted suicide note on YouTube, five including university dire

Indore News: जान देने से पहले छात्र ने यूट्यूब पर डाला सुसाइड नोट, विवि के डायरेक्टर-प्रोफेसर सहित पांच पर केस

Sun, 21 Apr 2024 07:39 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 21 Apr 2024 07:39 PM IST
सार

छेड़छाड़ के विवाद में दो साल पहले 22 फरवरी को काॅलेज परिसर में दो पक्षों में मारपीट हुई थी। इस दौरान दो पक्षों में हुई मारपीट हुई थी। इस दौरान एक छात्रा ने एमबीए कर रहे अरुण पटेल को तमाचे मारे थे। इस बात से वह आहत था।

विज्ञापन
Indore News: Before committing suicide, student posted suicide note on YouTube, five including university dire
छात्र के सुसाइड के मामले में पांंच पर केस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो साल पहले एक छात्र द्वारा किए गए सुसाइड के मामले में पुलिस ने अब जाकर सेज यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर, प्रोफेसर सहित पांच के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। छेड़छाड़ के विवाद में दो साल पहले 22 फरवरी को काॅलेज परिसर में दो पक्षों में मारपीट हुई थी। इस दौरान दो पक्षों में हुई मारपीट हुई थी। इस दौरान एक छात्रा ने एमबीए कर रहे अरुण पटेल को तमाचे मारे थे। इस बात से वह आहत था। इधर मामले में डायरेक्टर का कहना है कि हमारा मामले से कोई लेना-देना नहीं है. हमें फंसाया जा रहा है। 

विज्ञापन


बता दें कि विद्यार्थियों के भविष्य को देखते हुए विवि प्रबंधन ने उनके माफीनामे लिखवा कर मामला रफा-दफा कर दिया था, लेकिन विवाद के छह माह बाद अरुण ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उससे पहले उसने यूट्यूब पर सुसाइड नोट डाला। इसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार छात्रा वंदना, सेज यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर अनिल पटवारी, प्रोफेसर नीरज डोंगरे, छात्र नीरज सांवले और छात्र नेता रवि चौधरी को बताया था।
विज्ञापन


इसके बाद उनसे आत्महत्या कर ली थी। बेटमा पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू की थी और अब दो साल बाद पांच लोगों को आरोपी मानते हुए केस दर्ज कर लिया। डायरेक्टर पटवारी का कहना है कि परिसर में हुए विवाद के बाद दोनों पक्षों के परिजनों को बुलाया गया था और उन्होंने माफीनामा भी लिखा था। उसके बाद छात्रों ने परीक्षा भी दी थी। उसमें अरुण भी शामिल था। घटना के छह माह बाद उसने आत्महत्या की। काॅलेज प्रबंधन का इस मामले में कोई लेना-देना नहीं है। हमें इस मामले में जबरन फंसाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed