फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News Balmukund Soni jini jhala imc Gas Pipeline Blast pushyamitra bhargav

Indore News: निगम की आग में जली जिनी को एयरलिफ्ट किया, बोली- पार्षद, अधिकारियों पर क्यों नहीं हो रही FIR

Fri, 26 Jun 2026 09:45 AM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Arjun Richhariya Updated Fri, 26 Jun 2026 09:45 AM IST
सार

इंदौर में हुए गैस पाइपलाइन विस्फोट के बाद महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने अस्पताल जाकर घायलों का हाल जाना और मुफ्त व बेहतर इलाज के निर्देश दिए। वहीं दूसरी ओर, घायलों ने नगर निगम पर भाजपा पार्षद बालमुकुंद सोनी को बचाने का गंभीर आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Indore News Balmukund Soni jini jhala imc Gas Pipeline Blast pushyamitra bhargav
भाजपा पार्षद को बचाने का आरोप। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर में हुए भीषण गैस पाइपलाइन हादसे में गंभीर रूप से झुलसीं मशहूर कंटेंट क्रिएटर गिरी राजकुमारी उर्फ 'जिनी झाला' को आज (शुक्रवार) हाई कोर्ट के आदेश के बाद एयरलिफ्ट कर अहमदाबाद ले जाया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, उनका आगे का इलाज अहमदाबाद के प्रतिष्ठित जाइडस हॉस्पिटल में होगा, जहां उन्हें पूरी तरह ठीक होने में करीब 3 से 4 महीने का समय लग सकता है।
विज्ञापन


हाई कोर्ट के आदेश पर एक्शन
इससे पहले, गुरुवार को हाई कोर्ट द्वारा दिए गए कड़े निर्देशों के बाद शाम को ही विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम ने जिनी झाला के स्वास्थ्य की बारीकी से जांच की थी और ग्रीन कॉरिडोर के लिए अपनी मेडिकल रिपोर्ट तैयार की थी। आज सुबह तमाम पुख्ता इंतजामों के बीच उन्हें अहमदाबाद शिफ्ट करने की प्रक्रिया पूरी की गई।
विज्ञापन


"जिम्मेदारों पर कब होगी कार्रवाई?", पीड़िता का छलका दर्द
अस्पताल के आईसीयू (ICU) से बाहर लाते वक्त जिनी झाला दर्द से कराह रही थीं, लेकिन उन्होंने अपनी इस स्थिति के लिए सीधे तौर पर प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को घेरा। मीडिया से बात करते हुए भावुक और आक्रोशित लहजे में उन्होंने कहा: "मेरी इस हालत के लिए स्थानीय पार्षद और लापरवाह अधिकारी पूरी तरह जिम्मेदार हैं। प्रशासन ने अभी तक उनके खिलाफ कोई ठोस कदम क्यों नहीं उठाया? इस हादसे के असली दोषियों पर भी तत्काल एफआईआर (FIR) दर्ज होनी चाहिए।"
विज्ञापन
विज्ञापन


महापौर ने की मुलाकात
इंदौर के विजय नगर इलाके में हुए गैस पाइपलाइन विस्फोट में झुलसे लोगों का हालचाल जानने के लिए महापौर पुष्यमित्र भार्गव अस्पताल पहुंचे। उन्होंने वहां भर्ती सभी मरीजों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। महापौर ने घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करते हुए कहा कि वे ईश्वर से सभी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करते हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि दुर्घटना के असली कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है और संबंधित अधिकारियों को इस मामले में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दे दिए गए हैं। हादसे में 3 लोग गंभीर रूप से जल गए हैं। 


नगर निगम पर लगा भाजपा पार्षद को बचाने का गंभीर आरोप
दूसरी तरफ, इस पूरे घटनाक्रम में नगर निगम की भूमिका पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। हादसे का शिकार हुए घायलों ने सीधे तौर पर आरोप लगाया है कि घटनास्थल से मात्र दो सौ मीटर की दूरी पर भाजपा पार्षद बालमुकुंद सोनी का निवास स्थान है। प्रत्यक्षदर्शियों और घायलों के मुताबिक, हादसे के समय पार्षद खुद वहां मौजूद थे और अपनी देखरेख में बोरिंग का काम करवा रहे थे। इसके बावजूद, नगर निगम के आला अफसरों और नेताओं ने घटना वाले दिन से ही पार्षद को बचाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं, यही वजह है कि अब तक इस पूरे मामले में पार्षद का नाम आधिकारिक तौर पर सामने नहीं लाया गया है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने इस अवैध बोरिंग की अनुमति से जुड़ी कई रिपोर्ट नगर निगम से मांगी है, लेकिन निगम प्रशासन ने अब तक वह रिपोर्ट पुलिस को नहीं सौंपी है, जिससे मिलीभगत की आशंका और गहरी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed