फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news asp Daughter in law commit suicide

Indore News: एएसपी की बहू ने की आत्महत्या, शादी के दो महीने बाद ही लगा ली फांसी

Sun, 25 Aug 2024 10:47 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 25 Aug 2024 10:47 PM IST
सार

एएसपी की बहू श्रेया ने मायके जाकर कर ली आत्महत्या, 12 जुलाई को ही हुई थी शादी, घटना के वक्त कमरे में अकेली थी।
 

विज्ञापन
indore news asp Daughter in law commit suicide
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में एडिशनल एसपी की बहू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एमआईजी पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमॉर्टम कराया और मोबाइल जब्त कर लिया है। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। उसकी शादी के अभी दो माह भी नहीं हुए थे। एडिशनल एसपी तरुणेंद्र सिंह बघेल की बहू ने मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एमआईजी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। 12 जुलाई को ही श्रेया की वरुण सिंह से शादी हुई थी। अभी तक आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस ने जांच के लिए श्रेया का मोबाइल जब्त कर लिया है।
विज्ञापन


एक माह पहले हुई थी शादी
एमआइजी टीआई मनीष लोधा के अनुसार 28 वर्षीय श्रेया सिंह की शादी 12 जुलाई को वरुण सिंह से हुई थी। श्रेया का मायका खजराना रोड पर क्लासिक पूर्णिमा स्टेट में है, जहां वह आई थी। श्रेया ने मायके में ही फांसी पर लटककर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त वह अपने कमरे में अकेली थी। घरवालों को सुबह 7 बजे घटना की जानकारी लगी। बेटी को फांसी के फंदे पर लटकता देख मां अलका ने नजदीकियों को इसकी खबर दी। सहकारिता विभाग में पदस्थ सौरभ प्रताप सिंह ने पुलिस को मामले की सूचना दी। और शव को फंदे से नीचे उतारा। एसीपी नरेंद्र रावत के मुताबिक स्वजन अभी कथन देने की स्थिति में नहीं है। श्रेया के फोन की जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed