फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news ananya pandey bollywood interview

Indore News: युवाओं के दिल की धड़कन अनन्या पांडे इंदौर आई, खूबसूरती के सीक्रेट शेयर किए

Tue, 03 Dec 2024 08:00 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 03 Dec 2024 08:00 PM IST
सार

Indore News: अनन्या ने कहा लोग चलना भूल गए इसलिए बीमार हो रहे हैं, दिनभर में दस हजार कदम जरूर चलिए आप स्वस्थ और खूबसूरत रहेंगे। 
 

विज्ञापन
indore news ananya pandey bollywood interview
अभिनेत्री अनन्या पांडे - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

युवाओं के दिल की धड़कन अभिनेत्री अनन्या पांडे आज इंदौर आईं। इंदौर में उनका इतना जोरदार स्वागत हुआ कि वह तारीफ करते थक नहीं रहीं थी। मौका था इंदौर में एक स्टोर की लांचिंग का। अनन्या को देखने के लिए इंदौर में सैकड़ों युवा पहुंचे। अनन्या ने अपनी फिटनेस और खूबसूरती पर बात करते हुआ कहा कि यह एक दिन की प्रक्रिया नहीं है। यदि आप खूबसूरत रहना चाहते हैं तो आपको हर दिन कड़ी मेहनत करना होगी। अनन्या ने बताया कि किस तरह से वे अपनी डाइट और व्यायाम का ध्यान रखती हैं। उन्होंने कहा कि वे योग से मानसिक शांति प्राप्त करती हैं और जुंबा, पिलाटे, रनिंग आदि से शरीर को फिट रखती हैं। उन्होंने कहा कि आप किसी भी तरह की नौकरी करें लेकिन दिनभर में दस हजार कदम चलना न भूलें। हम चलना भूल गए हैं इसलिए हम बीमार होते जा रहे हैं। 
विज्ञापन


फैशन वही जो आपके ऊपर अच्छा लगे
अनन्या ने कहा कि फैशन के बहुत से टाइप हैं लेकिन जो आपके ऊपर अच्छा लगे आपको उसे चुनना चाहिए। अनन्या ने कहा कि शरीर के साथ आपका मन भी खूबसूरत होना चाहिए। 
विज्ञापन


इंदौर के फूड को मुंबई में पसंद करते हैं लोग
अनन्या ने कहा कि इंदौर के खानपान की चर्चा मुंबई में हमेशा होती रहती है। हम इंदौर आने का वेट करते हैं ताकि हमें यहां का पोहा जलेबी खाने को मिले। अनन्या ने बताया कि उन्हें वड़ा पाव सबसे अधिक पसंद है क्योंकि वे एक पक्की मुंबई गर्ल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed