{"_id":"6a8edca1f5eab8b0930949aa","slug":"indore-news-air-india-flight-delayed-ac-failure-passengers-protest-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: एयर इंडिया फ्लाइट में मचा हड़कंप, 3 घंटे की देरी के बीच बंद हुआ AC, यात्रियों ने पैंफलेट्स से भरी हवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: एयर इंडिया फ्लाइट में मचा हड़कंप, 3 घंटे की देरी के बीच बंद हुआ AC, यात्रियों ने पैंफलेट्स से भरी हवा
Wed, 26 Aug 2026 06:01 PM IST
Arjun Richhariya
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Arjun Richhariya
Updated Wed, 26 Aug 2026 06:01 PM IST
सार
Indore News: दिल्ली से इंदौर आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX1090 बुधवार को 3 घंटे से अधिक समय तक लेट रही। दोपहर 1:10 बजे उड़ान भरने वाली इस फ्लाइट को पहले 3:00 बजे के लिए रीशेड्यूल किया गया, लेकिन विमान फिर भी रवाना नहीं हो पाया।
विज्ञापन
चिलचिलाती गर्मी में यात्रियों का फूटा गुस्सा।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली से इंदौर आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX1090 बुधवार को 3 घंटे से अधिक देरी का शिकार हो गई। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट दिल्ली से दोपहर 1:10 बजे उड़ान भरने वाली इस फ्लाइट को पहले दोपहर 3:00 बजे के लिए रीशेड्यूल किया गया था, लेकिन इसके बाद भी विमान उड़ान नहीं भर सका।
एसी खराब होने से परेशान हुए यात्री
विमान में देरी के साथ-साथ यात्रियों की दिक्कतें तब और बढ़ गईं जब विमान के अंदर का एसी काम करना बंद कर दिया। भीषण गर्मी और उमस के बीच यात्रियों को राहत पाने के लिए पैंफलेट्स से हवा करने पर मजबूर होना पड़ा। लंबे समय तक विमान के रवाना होने का इंतजार कर रहे यात्रियों में इस स्थिति को लेकर भारी आक्रोश देखने को मिला।
महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी थे सवार
विमान में बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग यात्री सवार थे। एयरलाइन प्रबंधन की इस लापरवाही और एसी खराब होने की वजह से यात्रियों का स्वास्थ्य भी प्रभावित होने लगा। एयरलाइन की लचर सेवाओं से नाराज यात्रियों ने विमान के अंदर ही अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन
विमान में देरी का कारण अब तक अस्पष्ट
देवी अहिल्याबाई होल्कर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट इंदौर के पीआरओ रामस्वरूप यादव ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि एयर इंडिया एक्सप्रेस की यह फ्लाइट समय पर इंदौर नहीं पहुंची है। फ्लाइट में देरी किन कारणों से हुई है, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी तक उपलब्ध नहीं कराई गई है।