फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News Air India Express flight emergency landing at Indore airport after infant dies

Indore News: आसमान में अटकी मासूम की सांसें, इंदौर में उतरी फ्लाइट पर नहीं बची जान

Wed, 07 Jan 2026 05:48 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 07 Jan 2026 05:48 PM IST
सार

Indore News: जयपुर से बेंगलुरु जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में एक साल के बच्चे की तबीयत बिगड़ने के बाद इंदौर में इमरजेंसी लैंडिंग की गई। उसे इंदौर के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही मासूम की मौत हो गई।

विज्ञापन
Indore News Air India Express flight emergency landing at Indore airport after infant dies
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

जयपुर से बेंगलुरु जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में एक साल के मासूम बच्चे की तबीयत बिगड़ने के बाद इंदौर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। हालांकि, तमाम कोशिशों के बाद भी बच्चे को बचाया नहीं जा सका और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन


विमान में अचानक बिगड़ी तबीयत
एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX1240 मंगलवार शाम जयपुर से बेंगलुरु के लिए रवाना हुई थी। यात्रा के दौरान एक साल के बच्चे मोहम्मद अबरार को अचानक सांस लेने में गंभीर समस्या होने लगी। परिजनों ने तुरंत इसकी जानकारी विमान के क्रू मेंबर्स को दी, जिसके बाद पायलट ने तुरंत मेडिकल इमरजेंसी के लिए इंदौर एटीसी से संपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
MP Weather Update: कड़ाके की ठंड ने बढ़ाई मुश्किलें, कोहरे-शीतलहर से ठिठुरन, भोपाल में टूटा 10 साल का रिकॉर्ड

इंदौर एयरपोर्ट पर मेडिकल इमरजेंसी
पायलट की सूचना पर इंदौर एयरपोर्ट पर शाम करीब 7:20 बजे इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति दी गई। एयरोब्रिज पर डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस को पहले ही तैनात कर दिया गया था। विमान के लैंड होते ही डॉक्टरों ने बच्चे को अपनी देखरेख में लिया और उसे सीपीआर देते हुए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम
प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे को डॉल्फिन अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि बच्चा अपने माता-पिता और बड़े भाई के साथ सफर कर रहा था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उड़ान के दौरान दूध या पानी पीते समय वह श्वासनली में फंस गया था, जिससे स्थिति और बिगड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed