फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: After 17 years, Indore's toll block will be closed from April 14, toll tax was imposed in lieu of

Indore News: 17 साल बाद इंदौर का टोल नाका होगा 14 अप्रैल से बंद,ब्रिज के बदले लगाया था टोल टैक्स

Sun, 07 Apr 2024 02:24 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 07 Apr 2024 02:24 PM IST
सार

वर्ष 2004 के समय इंदौर विकास प्राधिकरण ने चंद्रगुप्त मोर्य प्रतिमा चौराहा से लवकुश चौराहा तक एमआर-10 रोड बनाया था। तब रेलवे पटरी पर ब्रिज बनाने का फैसला लिया गया। सिंहस्थ के समय यहां रेलवे क्रासिंग बनाया गया था।

विज्ञापन
Indore News: After 17 years, Indore's toll block will be closed from April 14, toll tax was imposed in lieu of
एमआर 10 टोल नाका बंद होगा। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

एमआर-10 रोड पर बना टोल नाका 17 साल बाद बंद होगा। नाके की मियाद 19 जनवरी को खत्म हो गई थी, लेकिन कोरोना काल और नोटबंदी के समय टैक्स वसूली प्रभावित होने के कारण इंदौर विकास प्राधिकरण ने 86 दिन का अतिरिक्त समय दिया था।

विज्ञापन


जब ब्रिज का निर्माण हुआ था, तब वह नगर निगम सीमा के बाहर आता था, लेकिन 29 गांव नगर निगम में शामिल होने के बाद ब्रिज से एमपी-09 सीरिज के वाहनों से टोल टैक्स नहीं वसूला जाता था। दूसरे शहरों के वाहनों से वसूली की जा रही थी।

विज्ञापन

वर्ष 2004 के समय इंदौर विकास प्राधिकरण ने चंद्रगुप्त मोर्य प्रतिमा चौराहा से लवकुश चौराहा तक एमआर-10 रोड बनाया था। तब रेलवे पटरी पर ब्रिज बनाने का फैसला लिया गया। सिंहस्थ के समय यहां रेलवे क्रासिंग बनाया गया था। वर्ष 2008 में ब्रिज बनकर तैयार हुआ था और ब्रिज निर्माण करने वाली कंपनी को 17 साल के लिए टोल वसूलने का अनुबंध इंदौर विकास प्राधिकरण ने किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

तब ब्रिज के लिए टोल वसूलने का शहरवासियों ने विरोध भी किया था। सुपर काॅरिडोर बनने अौर इंदौर-उज्जैन रोड पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ने के कारण इस टोल नाके पर जाम भी काफी लगने लगा था। टोल नाका बंद होने केे बाद इस मार्ग पर ट्रैफिक जाम से भी मुक्ती मिलेगी।

छहलेन बन सकता है ब्रिज

चंद्रगुप्त मोर्य प्रतिमा चौराहा से देपालपुर रोड तक इंदौर विकास प्राधिकरण ने दस लेन सड़क बनाई है। सुपर काॅरिडोर पर दूसरा ब्रिज आठ लेन का बना है,लेकिन 17 साल पहले फोरलेन ब्रिज बना था,क्योकि जब इंदौर विकास प्राधिकरण की आर्थिक हालत ठीक नहीं रहती थी। टोल नाका समाप्त होने के बाद अब ब्रिज को छह लेन बनाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed