{"_id":"6741ef2758ce157fca084bd1","slug":"indore-news-aeg-meeting-tourism-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: भारतीय संगीत पर झूमे विदेशी मेहमान, समझा तिलक, पगड़ी और माला का महत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: भारतीय संगीत पर झूमे विदेशी मेहमान, समझा तिलक, पगड़ी और माला का महत्व
Sat, 23 Nov 2024 08:35 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Sat, 23 Nov 2024 08:35 PM IST
सार
Indore News: एईजी की बैठक के लिए विदेशी मेहमानों के आने का सिलसिला जारी है, एयरपोर्ट पर स्वागत सत्कार से गदगद हुए, समझी भारतीय संस्कृति।
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर भारतीय संगीत का आनंद लेते विदेशी।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में 25 से 29 नवंबर तक आयोजित होने वाली यूरेशियन समूह (एईजी) और वर्किंग ग्रुप की बैठक के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार से मेहमानों का आगमन शुरू हो चुका है और शनिवार शाम को बड़े प्रतिनिधिमंडलों के पहुंचने की उम्मीद है। बैठक में 100 से अधिक सदस्य शामिल होंगे, जिसमें सबसे बड़ा प्रतिनिधिमंडल रशियन फेडरेशन का होगा।
देशभर के प्रमुख नेता पहुंचेंगे
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवाद को फंडिंग रोकने के लिए रणनीति तैयार करना है। बैठक में रूस सहित 9 सदस्य देशों और ऑब्जर्वर देशों के प्रतिनिधि, वित्तीय और सुरक्षा संस्थानों के प्रमुख शामिल होंगे। 28 नवंबर को इस आयोजन में प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल, कई केंद्रीय मंत्री, प्रदेश के मंत्री और अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे।
शहर के प्रमुख स्थलों का दौरा करवाया जाएगा
अतिथियों का स्वागत तिलक, पुष्पाहार और शहनाई की मंगल ध्वनि के साथ किया जा रहा है। उनके लिए शहर के प्रमुख होटलों में ठहरने की व्यवस्था की गई है, जहां मनी एक्सचेंज काउंटर और सहयोग के लिए लाइजनिंग अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं। इस पांच दिवसीय बैठक में भाग लेने के लिए केंद्र से लगभग 50 वरिष्ठ अधिकारियों के आने की उम्मीद है और कुल 350 मेहमानों के शामिल होने की संभावना है। मेहमानों को इंदौर के ऐतिहासिक और लोकप्रिय स्थलों जैसे राजबाड़ा, लालबाग, 56 दुकान, और सराफा चौपाटी का दौरा कराया जाएगा। इसके अलावा, मांडू किले और डेली कॉलेज का भी दौरा तय किया गया है। प्रशासन ने इन स्थानों की विशेषताओं, स्थानीय भोजन, संस्कृति और कला की जानकारी देने के लिए एक ब्रोशर भी तैयार किया है। ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर और प्रमुख होटलों में मेहमानों के लिए दो बसों की व्यवस्था की गई है। अतिथियों के स्वागत और सहायता के लिए विभिन्न कॉलेजों के 200 वॉलियंटर्स की टीम तैयार की गई है।