फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News ACP's Welcome Turns Controversial as Notorious Gambler Gifts Bouquet, Viral Photo Sparks Outrage

Indore News: नए एसीपी के स्वागत में सटोरिए ने दिया गुलदस्ता, फोटो वायरल होते ही मचा हड़कंप

Thu, 13 Feb 2025 07:50 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला ,इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ,इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 13 Feb 2025 07:50 PM IST
सार

Indore News: इंदौर के नए एसीपी हिमांशु कार्तिकेय के स्वागत के दौरान सटोरिए इरफान बिहारी ने गुलदस्ता भेंटकर फोटो क्लिक करवाई और सोशल मीडिया पर डाल दी। मामला सामने आने पर एसीपी ने अपराधियों की एंट्री पर सख्ती के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Indore News ACP's Welcome Turns Controversial as Notorious Gambler Gifts Bouquet, Viral Photo Sparks Outrage
Indore News - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर के आजाद नगर थाने में नवागत एसीपी हिमांशु कार्तिकेय का भव्य स्वागत किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोग उन्हें शुभकामनाएं देने पहुंचे। इसी दौरान, इलाके के एक कुख्यात सटोरिए इरफान बिहारी ने एसीपी से मिलकर गुलदस्ता भेंट किया और उनके साथ फोटो क्लिक करवा ली। यह फोटो कुछ ही देर में इरफान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर दी, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जब एसीपी हिमांशु कार्तिकेय को इस घटना की जानकारी मिली, तो उन्होंने तुरंत कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए सटोरियों को फटकार लगाई और सोशल मीडिया से तस्वीर हटवाने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि इरफान पर हाल ही में आजाद नगर थाने में सट्टा और कसीनो से जुड़े कई प्रकरण दर्ज किए गए थे, जिससे वह पहले से ही पुलिस की निगरानी में था।

विज्ञापन

अपराधियों की ऑफिस में एंट्री पर सख्त निर्देश दिए
नवागत एसीपी हिमांशु कार्तिकेय ने स्पष्ट किया कि पहले उनका ऑफिस थाने से काफी दूर था, जिससे अपराधी थाने के पास आने से भी डरते थे। लेकिन अब ऑफिस को थाने के नजदीक शिफ्ट कर दिया गया है, जिससे कोई भी व्यक्ति आसानी से उनसे मिलने पहुंच सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि इरफान की हरकत की जानकारी उन्हें देरी से मिली, लेकिन इसे उन्होंने गंभीरता से लेते हुए स्टाफ को सख्त निर्देश दिए हैं कि भविष्य में किसी भी अपराधी को ऑफिस में एंट्री न करने दी जाए।

विज्ञापन

पहले भी वायरल हो चुकी इस तरह की तस्वीरें
इससे पहले भी इंदौर पुलिस में अपराधियों के साथ तस्वीरें वायरल होने पर कई पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हो चुकी है। कुछ दिन पहले ही विजयनगर थाने के सिपाही कुलदीप गडकर और नीलेश मल्होत्रा की एक अपराधी के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी, जिसके बाद दोनों को निलंबित कर दिया गया था। इसी तरह, क्राइम ब्रांच के प्रदीप जाट और अन्य पुलिसकर्मियों पर भी पहले कार्रवाई की जा चुकी है। इसके अलावा, इंदौर के पूर्व टीआई कन्हैयालाल दांगी और एक अन्य टीआई को भी ऐसे ही मामलों में उच्च अधिकारियों की सख्त कार्रवाई का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed