फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: A six-lane bridge will be built at Regal Tiraha in Indore, officials visited.

Indore News: इंदौर के रीगल तिराहे पर बनेगा छहलेन ब्रिज, अफसरों ने किया दौरा

Fri, 13 Feb 2026 07:41 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 13 Feb 2026 07:41 PM IST
सार

जर्जर हो चुके शास्त्री ब्रिज की जगह अब जल्द ही एक आधुनिक छह लेन का नया ब्रिज आकार लेने वाला है। रेलवे स्टेशन के विस्तार और यातायात की जरूरतों को देखते हुए नगर निगम और रेलवे ने  नए ब्रिज को बनाने की तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Indore News: A six-lane bridge will be built at Regal Tiraha in Indore, officials visited.
अफसरों ने किया दौरा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के दो हिस्सों को जोड़ने वाले शास्त्री ब्रिज के पास नए ब्रिज की संभावनाओं को तलाशने के लिए नगर निगम और रेलवे के अफसरों ने शनिवार को दौरा किया। अफसरों ने उस हिस्से को देखा, जहां नया ब्रिज बनना है। दरअसल अभी रेलवे स्टेशन का विस्तार किया जा रहा है। पुराने शास्त्री ब्रिज के कारण प्लेटफार्म समान रूप से लंबे नहीं हो पा रहे हैं। इस कारण नए ब्रिज को बनाने की प्लानिंग रेल विभाग ने की।

विज्ञापन


विज्ञापन

पुराना शास्त्री ब्रिज दो लेन था। इस कारण कई बार वाहन ब्रिज पर ओवरटेक नहीं कर पाते थे। वाहन के खराब होने पर जाम की स्थिति भी बनती थी। नया ब्रिज छह लेन होगा और उसकी ऊंचाई भी ज्यादा होगी, ताकि भविष्य के हिसाब से रेल गाड़ियों का आवागमन भी आसान हो सके। नया ब्रिज रेल विभाग और नगर निगम मिलकर बनाएंगे। नए ब्रिज के लिए जमीन की भी परेशानी नहीं आएगी, क्योंकि एक तरफ गांधी हॉल का बगीचा है और दूसरी तरफ रीगल टॉकीज की बिल्डिंग है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

दोनों नगर निगम के अधीन हैं। शास्त्री ब्रिज 70 साल पुराना है और उसके कई हिस्से जर्जर हो चुके हैं। पिछले दिनों ब्रिज के एक हिस्से में गड्ढा हो गया था। ब्रिज के कई हिस्से जर्जर हो चुके हैं और उसकी मरम्मत में भी हर साल नगर निगम को पैसा खर्च करना पड़ता है।


नया ब्रिज पूर्वी क्षेत्र और मध्य क्षेत्र के ट्रैफिक को और आसान बनाएगा। नए ब्रिज की डिजाइन रेलवे ने बना दी है। जल्दी ही मिट्टी परीक्षण भी शुरू हो जाएगा। नए स्टेशन के निर्माण के दौरान कई रेलगाड़ियों का संचालन पार्क रोड से होगा। इस अवधि में नया ब्रिज भी बनाने की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed