फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: A platform dedicated to women, where only women will work for welfare of needy women of society.

Indore News: महिलाओं को समर्पित ऐसा मंच, जहां महिलाएं ही करेंगी समाज की जरूरतमंद महिलाओं की भलाई के काम

Wed, 03 Apr 2024 04:06 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, इंदौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 03 Apr 2024 04:06 PM IST
सार

इंदौर में महिलाओं को पूरी तरह समर्पित एक मंच मिलने जा रहा है। इसमें महिलाएं ही जरूरतमंद महिलाओं के लिए आगे आएंगी और उनकी भलाई के लिए कार्यक्रम करेंगी। 

विज्ञापन
Indore News: A platform dedicated to women, where only women will work for welfare of needy women of society.
इंदौर में जरूरतमंद महिलाओं के लिए ऐसा मंच बना है, जहां महिलाएं ही महिलाओं की मदद करेंगी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंदौर में महिलाओं को पूरी तरह समर्पित एक मंच मिलने जा रहा है। इसमें महिलाएं ही जरूरतमंद महिलाओं के लिए आगे आएंगी और उनकी भलाई के लिए कार्यक्रम करेंगी। आनन्दिनी- नारी शक्ति को समर्पित' महिला शाखा की शुरुआत की गई है। आनंदम से जुड़ीं समस्त महिला सदस्या आनंदिनी कहलाएंगी।
विज्ञापन


आनंदम सीनियर सिटीज़न सेंटर के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह और सचिव एसबी खंडेलवाल ने महिलाओं को समर्पित आनंदिनी का शुभारंभ करने के उद्देश्य के बारे में बताया कि इस शाखा में तमाम गतिविधियां महिलाओं के अनुरूप होंगी। ऐसे में आनंदिनी के मंच के माध्यम से आनंदम का हृदय यानि महिला सदस्यों को अपनी प्रतिभा का बेहतर तरीके से उपयोग करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन


माता रामकौर मेमोरियल जन कल्याण ट्रस्ट अध्यक्ष गुरवीन कौर आनंदिनी में भी अध्यक्षता की कमान संभालेंगी। उन्होंने बताया कि आनन्दिनी पूरी तरह से महिला सदस्यों को समर्पित है, जिसमें मुख्य रूप से महिला केंद्रित गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। सबसे विशेष बात यह है कि इसके तहत समय-समय पर ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन किए जाएंगे, जो पूरी तरह समाज की जरूरतमंद महिलाओं की भलाई पर आधारित होंगे। नई शाखा को लॉन्च करने के साथ ही आनंदम में होली मिलन समारोह और मार्च महीने में जन्मे सदस्यों के जन्मदिन का कार्यक्रम का संयुक्त रूप से मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed