फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: A new four-lane bridge will be built in the neighborhood of the old bridge on MR-10 road, survey

Indore News: एमआर-10 रोड पर पुराने ब्रिज के पड़ोस में बनेगा नया फोरलेन ब्रिज, सर्वे शुरू

Thu, 25 Apr 2024 11:14 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 25 Apr 2024 11:14 AM IST
सार

छह साल पहले सुपर काॅरिडोर रेलवे क्रासिंग पर आठ लेन ब्रिज बनाया गया था। नए ब्रिज के निर्माण पर 40 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि खर्च होगी। आईडीए के चीफ इंजीनियर अनिल जोशी ने बताया नए ब्रिज के लिए फिजिबिलिटी सर्वे कराया जा रहा है।

विज्ञापन
Indore News: A new four-lane bridge will be built in the neighborhood of the old bridge on MR-10 road, survey
एमआर 10 रोड पर एक और ब्रिज बनेगा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के एमआर-10 रोड पर एक और फोरलेन ब्रिज बनेगा। इसकेे लिए इंदौर विकास प्राधिकरण ने फिजिबिलिटी सर्वे कराया है। इस साल में ही ब्रिज पर काम शुरू हो जाएगा,क्योकि इस मार्ग से इंदौर से होकर उज्जैन के लिए ट्रैफिक जाता है। तीन साल बाद उज्जैन में लगने वाले सिंहस्थ मेले को देखते हुए इस ब्रिज निर्माण को आईडीए प्राथमिकता दे रहा है।

विज्ञापन

नया ब्रिज पुराने फोरलने ब्रिज से पड़ोस में बनाया जाएगा। पुराने ब्रिज से इंदौर से उज्जैन की तरफ जाने वाला ट्रैफिक गुजरेगा और नए फोरलेन ब्रिज से उज्जैन से इंदौर की तरफ आने वाला ट्रैफिक गुजरेगा। इस मार्ग पर यह दूसरा आठलेन ब्रिज होगा।

विज्ञापन

छह साल पहले सुपर काॅरिडोर रेलवे क्रासिंग पर आठ लेन ब्रिज बनाया गया था। नए ब्रिज के निर्माण पर 40 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि खर्च होगी। आईडीए के चीफ इंजीनियर अनिल जोशी ने बताया नए ब्रिज के लिए फिजिबिलिटी सर्वे कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रिज का निर्माण इसी साल कराया जाएगा,ताकि सिंहस्थ से पहले ब्रिज तैयार हो सके। यह इस मार्ग पर दूसरा आठ लेन ब्रिज होगा। सात साल पहले इस मार्ग पर आठ लेन सुपर काॅरिडोर ब्रिज बनाया गया था। इस मार्ग के लवकुश चौराहे पर भी एक ब्रिज बनाया जा रहा है। इसके अलावा मेट्रो ट्रेक का बड़ा हिस्सा भी एमआर-10 से होकर रिंग रोड की तरफ जा रहा है।

टोल नाके का स्ट्रक्चर हटाने को कहा

पहले वाला ब्रिज 17 साल पहले एक ठेकेदार ने बनाया था। उसके बदले वह टोल टैक्स वसूलता था। टोल टैक्स की मियाद खत्म होने के बाद अब आईडीए दूसरा ब्रिज बनाएगा। ठेकेदार को टोल नाका हटाने के लिए तीन माह का समय दिया गया है, ताकि नया ब्रिज बनाया जा सके।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed