फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: 25th death due to contaminated water in Bhagirathpura, Indore; young man had been admitted to hos

Indore Water Contamination Deaths: भागीरथपुरा में दूषित पानी से 25वीं मौत, अस्पताल में भर्ती हो चुका था युवक

Wed, 21 Jan 2026 10:40 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 21 Jan 2026 10:40 AM IST
सार

इंदौर में दूषित पानी से 25 लोगों की मौत हो चुकी है और अभी भी सात लोग आईसीयू में भर्ती हैं। इस मामले में तीन अधिकारियों को निलंबित किया गया है, जबकि तीन अधिकारियों को हटाया गया है।

विज्ञापन
Indore News: 25th death due to contaminated water in Bhagirathpura, Indore; young man had been admitted to hos
दूषित पानी से एक और मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी के कारण हो रही मौतों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार सुबह अस्पताल में भर्ती एक युवक की मौत हो गई। दूषित पानी पीने के बाद एक माह पहले युवक की तबीयत खराब हुई थी। वह दो बार अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती भी हो चुका था।

विज्ञापन

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:इंदौर के भागीरथपुरा में टंकी से शुरू हुई सप्लाई, सैंपल रिपोर्ट में साफ पानी

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक का नाम हेमंत गायकवाड़ है। वह 22 दिसंबर को उल्टी और दस्त का शिकार होने के कारण परदेशीपुरा के वर्मा नर्सिंग होम में भर्ती हुआ था। तबीयत ठीक होने के बाद उसे अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया, लेकिन बाद में फिर तबीयत बिगड़ी और पंद्रह दिन पहले फिर हेमंत को अरविंदो अस्पताल में भर्ती किया गया था। तब से  उसका इलाज वहां चल रहा था।  हेमंत रिक्शा चलाता था। उसके परिवार में चार बेटियां हैं। परिवार में वह अकेला कमाने वाला था चारों बेटियां पढ़ाई करती हैं। परिजनों का कहना है कि हेमंत को उल्टी दस्त की शिकायत के कारण भर्ती किया गया था। तब दूसरी बीमारियों का भी पता चला था।

बता दें, इंदौर में दूषित पानी के कारण एक हजार से ज्यादा लोग बीमार हो चुके हैं। अभी भी 20 से ज्यादा लोग भर्ती है। सात लोग आईसीयू में भर्ती हैं। दूषित पानी से अब तक 25 मौतें हो चुकी हैं। इनमें ज्यादातर महिलाएं हैं। 40 साल से कम उम्र के तीन लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें छह माह का एक बच्चा भी शामिल है। भागीरथपुरा के दूषित पेयजल कांड की गूंज दिल्ली तक पहुंची है। इस मामले में प्रदेश सरकार ने एक उच्च स्तरीय कमेटी भी गठित की है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed