{"_id":"692062181614d303be0393d6","slug":"indore-news-19-year-old-newlywed-commits-suicide-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: 19 साल की पूजा ने पति से झगड़े के बाद उठाया ये कदम, 7 महीने पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: 19 साल की पूजा ने पति से झगड़े के बाद उठाया ये कदम, 7 महीने पहले हुई थी शादी
Fri, 21 Nov 2025 07:29 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Fri, 21 Nov 2025 07:29 PM IST
सार
Indore News: इंदौर के एरोड्रम क्षेत्र में 19 वर्षीय नवविवाहिता पूजा ने पति से कहासुनी के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनकी शादी को महज 7 महीने हुए थे।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां लक्ष्मणपुरा इलाके में रहने वाली एक 19 वर्षीय नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान पूजा पति हर्ष यादव के रूप में हुई है। घटना देर रात करीब 3 बजे की बताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
बहस के बाद कमरे से बाहर चला गया था पति
पुलिस की शुरुआती पूछताछ में मृतका के पति हर्ष ने बताया कि रात में दोनों अपने कमरे में थे। बातों-बातों में किसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हो गई। झगड़े के बाद हर्ष गुस्से में कमरे से बाहर चला गया। करीब एक घंटे बाद जब वह वापस लौटा, तो पूजा फंदे पर लटकी हुई मिली। आनन-फानन में वह उसे अस्पताल ले गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
यह भी पढ़ें...
Indore News: महाकाल की शरण में जुबिन नौटियाल, भस्मारती के बाद इंदौर के लिए किया यह बड़ा ऐलान
विज्ञापन
7 महीने पहले बजी थी शहनाई
पुलिस के मुताबिक, पूजा और हर्ष की शादी महज 7 महीने पहले हुई थी। पूजा मूल रूप से भिंड की रहने वाली थी। घटना की सूचना मिलते ही भिंड से मायके पक्ष के लोग इंदौर के लिए रवाना हो गए हैं। हर्ष के परिवार में माता-पिता के अलावा एक भाई और तीन बहनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी है।
बेरोजगार है पति, पुलिस कर रही पूछताछ
जांच में सामने आया है कि पति हर्ष यादव फिलहाल कोई काम नहीं करता है (बेरोजगार है), जबकि उसके पिता ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर हर्ष को थाने बुलाया है और उससे पूछताछ की जा रही है ताकि सुसाइड की असल वजह और प्रताड़ना के एंगल की जांच की जा सके।