फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore news 19-year-old girl dies by suicide in MIG area

Indore News: 19 साल की स्नेहा ने क्यों दी जान? पिता का मोबाइल खोलेगा राज

Mon, 06 Oct 2025 11:57 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 06 Oct 2025 11:57 AM IST
सार

Indore News: इंदौर के एमआईजी इलाके में रहने वाली 19 वर्षीय स्नेहा हिरवे ने रविवार रात अज्ञात कारणों से जहर खाकर आत्महत्या कर ली। परिवार द्वारा एमवाय अस्पताल ले जाने के दो घंटे बाद उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Indore news 19-year-old girl dies by suicide in MIG area
स्नेहा - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय स्नेहा हिरवे ने रविवार देर रात अज्ञात कारणों से जहर खाकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore: ट्रकों की नो एंट्री से ट्रांसपोर्टर नाराज, इंदौर में ट्रकों की हड़ताल शुरू
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
एमआईजी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, स्नेहा पुत्री विजय हिरवे ने रात करीब 11 बजे अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद जब उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, तो परिवार वालों के पूछने पर उसने जहर खाने की बात कबूल की। परिजन उसे तुरंत गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल ले गए, लेकिन इलाज शुरू होने के लगभग दो घंटे बाद रात करीब 1 बजे उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल से खुलेगा राज
पुलिस ने बताया कि मौके से किसी भी तरह का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो सके। परिवार वालों ने भी किसी पर शक जाहिर नहीं किया है। स्नेहा के पिता स्क्रैप (कबाड़) का व्यवसाय करते हैं। पुलिस परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज कर और स्नेहा के मोबाइल की जांच कर आत्महत्या के पीछे की वजह का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

परिजन बोले लड़कों से दोस्ती नहीं थी
परिजनों के अनुसार, स्नेहा तीन साल पहले ही अपनी पढ़ाई छोड़ चुकी थी और तब से घर पर ही रह रही थी। उसका एक बड़ा भाई और दो बहनें हैं, जिनमें से एक की शादी हो चुकी है। परिवार ने यह भी बताया कि स्नेहा की किसी लड़के से दोस्ती नहीं थी और वह ज्यादातर अपने पिता का ही मोबाइल इस्तेमाल करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed