{"_id":"69e1ddf04058e72b8909d99f","slug":"indore-news-18-year-old-girl-commits-suicide-after-failing-class-12-board-exams-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: 12वीं में फेल होने का सदमा नहीं सह सकी छात्रा, परिजन की समझाइश के बाद भी दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: 12वीं में फेल होने का सदमा नहीं सह सकी छात्रा, परिजन की समझाइश के बाद भी दे दी जान
Fri, 17 Apr 2026 12:44 PM IST
Arjun Richhariya
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Arjun Richhariya
Updated Fri, 17 Apr 2026 12:44 PM IST
सार
Indore News: 18 वर्षीय छात्रा खुशी ने 12वीं की परीक्षा में तीन विषयों में फेल होने के कारण जहर खाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों की समझाइश के बावजूद छात्रा गहरे अवसाद में थी और उपचार के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
खुशी
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के गांधी नगर क्षेत्र में 18 वर्षीय छात्रा ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में असफल होने के बाद जहरीले पदार्थ का सेवन कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। गुरुवार को हुई इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।
यह भी पढ़ें...
Indore News: गर्मी के कारण इंदौर में जलसंकट, निर्माण कार्य व सर्विस स्टेशनों पर बोरिंगों व नर्मदा जल के उपयोग
परीक्षा परिणाम के बाद उठाया आत्मघाती कदम
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गांधी नगर निवासी खुशी पुत्री आलोक मौर्य ने अपने घर पर जहर खा लिया था। जैसे ही उसकी स्थिति बिगड़ने लगी परिजन उसे तुरंत उपचार के लिए एक निजी अस्पताल ले गए। अस्पताल में सघन चिकित्सा के बावजूद देर रात छात्रा की मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि छात्रा का एक दिन पूर्व ही 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम आया था जिसमें वह सफल नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
तीन विषयों में फेल होने से थी तनाव में
परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि खुशी तीन विषयों में अनुत्तीर्ण हो गई थी जिसके बाद से ही वह काफी मानसिक तनाव और अवसाद में थी। वह क्षेत्र के ही एक निजी विद्यालय की छात्रा थी। उसके पिता कबाड़ का व्यवसाय करते हैं और परिवार में उसका एक छोटा भाई भी है। अपनी असफलता को वह सहन नहीं कर पाई और यह खौफनाक कदम उठा लिया।
परिजनों की समझाइश भी रही बेअसर
घटना वाले दिन जब रिजल्ट आया तो खुशी काफी भावुक थी और लगातार रो रही थी। उस समय परिवार के सदस्यों ने उसे ढांढस बंधाया था और समझाया था कि वह अगले वर्ष दोबारा मेहनत कर परीक्षा दे सकती है। परिवार के अनुसार विद्यालय के कई अन्य विद्यार्थियों का परिणाम भी इस वर्ष खराब रहा था। गांधी नगर पुलिस ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।