फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News 12-year-old girl runs away from home to meet South Korean stars

नादानी: स्टार से मिलने जाना था साउथ कोरिया तो घर से भागी 12 साल की बच्ची; मां-बाप ने डांटा तो रचा खतरनाक प्लान

Mon, 22 Sep 2025 06:24 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 22 Sep 2025 06:24 PM IST
सार

Indore News: इंदौर पुलिस ने रविवार को महू से घर छोड़कर आई एक 12 वर्षीय लड़की को उसके परिवार से मिलाया। यह बच्ची साउथ कोरियन स्टार्स से मिलने के लिए दक्षिण कोरिया जाना चाहती थी।

विज्ञापन
Indore News 12-year-old girl runs away from home to meet South Korean stars
पुलिस ने बच्ची को परिवार को सौंपा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर की छोटी ग्वालटोली पुलिस ने एक सराहनीय कार्य करते हुए रविवार को महू से लापता हुई 12 वर्षीय बच्ची को उसके परिवार से मिलाया। यह बच्ची अपने पसंदीदा साउथ कोरियन स्टार्स से मिलने के लिए दक्षिण कोरिया जाने की चाहत में घर छोड़कर इंदौर आ गई थी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें... चूहा कांड के बाद जागा प्रशासन, अब इस बड़े हॉस्पिटल में शिफ्ट होंगे नवजात बच्चे
विज्ञापन


बस ड्राइवर की सूझबूझ आई काम
टीआई संजू कामले ने बताया कि उन्हें एक बस ड्राइवर से सूचना मिली कि सरवटे बस स्टैंड के पास 12 साल की बच्ची अकेली और तनावग्रस्त हालत में घूम रही है। बच्ची के हाव-भाव से वह किसी अच्छे परिवार की लग रही थी। सूचना मिलते ही तत्काल महिला पुलिसकर्मियों को मौके पर भेजा गया और बच्ची को थाने लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण कोरिया जाने की थी जिद
पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में बच्ची ने बताया कि वह अपने माता-पिता को बिना बताए इंदौर आई है और यहां से दक्षिण कोरिया में नौकरी करने के लिए जाना चाहती है। जब उससे उसके परिवार के बारे में पूछा गया, तो उसने खुद को खरगोन का निवासी बताया। खरगोन पुलिस से संपर्क करने पर ऐसी किसी बच्ची की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज नहीं पाई गई।


यह भी पढ़ें...  इंदौर में मना नो कार डे, कार के बजाए सायकल व ई रिक्शा से निकले लोग

परिवार से हुई अनबन, उठाया बड़ा कदम
लगातार पूछताछ के बाद बच्ची ने आखिरकार सच उगल दिया। उसने बताया कि वह अपने परिवार के साथ एक महीने पहले ही महू शिफ्ट हुई है। वह सोशल मीडिया पर साउथ कोरियन किड्स और यूथ स्टार्स की बहुत बड़ी फैन है और उन्हीं से मिलने के लिए दक्षिण कोरिया जाना चाहती थी। कुछ दिन पहले किसी बात को लेकर उसके परिजनों ने उसे डांट दिया था, जिससे नाराज होकर उसने यह कदम उठाया। उसे लगा कि सरवटे बस स्टैंड से सीधे कोरिया जाने के लिए बस मिल जाएगी।

पुलिस ने परिवार से मिलाया
महू में जानकारी जुटाने पर पता चला कि बच्ची का परिवार बडगोंदा में रहता है। हालांकि, वहां भी परिवार ने गुमशुदगी दर्ज नहीं कराई थी। पुलिस ने सही जानकारी मिलते ही बच्ची को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिवार ने अपनी बच्ची को वापस पाकर पुलिस का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed