फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news: 12-year-old girl dies under mysterious circumstances in Lasudia

Indore News: 12 साल की बच्ची की रहस्यमयी मौत से फैली सनसनी, मां ने सुनाई आखिरी घड़ी की कहानी

Tue, 22 Jul 2025 02:36 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 22 Jul 2025 02:36 PM IST
सार

Indore News: इंदौर के लसूड़िया क्षेत्र में ओमेक्स सिटी-1 में रहने वाली 12 वर्षीय अंजलि लश्करी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोमवार शाम को उसे घबराहट और सीने में दर्द हुआ, जिसके बाद मां उसे पास के डॉक्टर के पास ले गई। 

विज्ञापन
indore news: 12-year-old girl dies under mysterious circumstances in Lasudia
Indore News - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर के लसूड़िया क्षेत्र स्थित ओमेक्स सिटी-1 में रहने वाली 12 वर्षीय अंजलि लश्करी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन के अनुसार, बच्ची को अचानक घबराहट और सीने में दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद उसकी मां बबीता उसे पास के एक डॉक्टर के पास लेकर गई। डॉक्टर ने प्राथमिक जांच के बाद अंजलि को एमवाय अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

मां की मानें तो घबराहट के बाद बिगड़ी हालत
बबीता एक घरेलू सहायिका का कार्य करती हैं,  उन्होंने बताया कि वह काम से घर लौटीं तो अंजलि घबराई हुई थी। उसकी हालत देखकर वह तुरंत उसे अस्पताल लेकर गईं। बबीता ने बताया कि अस्पताल पहुंचने के कुछ ही देर बाद अंजलि ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट से ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

विज्ञापन

परिवार में पहले से चल रहा था संघर्ष
जानकारी के अनुसार, अंजलि अपनी मां और दो बहनों के साथ रहती थी। पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी, जिससे परिवार की जिम्मेदारी पूरी तरह मां बबीता पर थी। अंजलि तीन बहनों में सबसे छोटी थी और घटना के समय उसकी दोनों बड़ी बहनें भी घर पर ही मौजूद थीं। अचानक हुए इस घटना से पूरा परिवार सदमे में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस जांच में जुटी, कारणों की पड़ताल जारी
लसूड़िया पुलिस का कहना है कि बच्ची की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है, इसलिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि यह कोई मेडिकल इमरजेंसी थी या किसी और वजह से बच्ची की जान गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed