{"_id":"659bb9373b911617c10cbb31","slug":"indore-new-traffic-plan-rajwada-bada-ganpati-krashnpura-chatri-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: इंदौर में बदला ट्रैफिक का प्लान, नंदलालपुरा से राजमोहल्ला और बड़ा गणपति से छत्री तक वन वे हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: इंदौर में बदला ट्रैफिक का प्लान, नंदलालपुरा से राजमोहल्ला और बड़ा गणपति से छत्री तक वन वे हुआ
Mon, 08 Jan 2024 02:28 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Mon, 08 Jan 2024 02:28 PM IST
सार
ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव के पहले दिन कलेक्टर, महापौर खुद सड़क पर उतरे। वाहन चालकों को दी समझाइश।
विज्ञापन
राजवाड़ा पर तैनात पुलिस।
- फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विस्तार
इंदौर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए सोमवार को बड़ा बदलाव किया गया। नगर निगम, ट्रैफिक पुलिस और प्रशासन के द्वारा इंदौर के मध्यक्षेत्र के सबसे प्रमुख बाजारों में से कई रास्तों को वनवे कर दिया गया। इस प्लान के तहत नंदलालपुरा से बड़ा गणपति से कृष्णपुरा छत्री और नंदलालपुरा से लेकर राजमोहल्ला तक के मार्ग को वन-वे कर दिया गया है। पहले दिन सोमवार को इस प्रयोग को लागू करने के लिए इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह, महापौर पुष्यमित्र भार्गव और यातायात विभाग के अधिकारी खुद पहुंचे। कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि अभी यह प्रयोग सात दिन के लिए किया गया है। यदि सही परिणाम आए तो इसे आगे भी लागू किया जाएगा।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि ट्रैफिक सुधार के लिए यह बदलाव किया है। इस बदलाव से मध्य क्षेत्र में लोगों को नया अनुभव मिलेगा। महापौर ने कहा कि हम अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई भी तेज करेंगे। शहर के ट्रैफिक में नंबर वन बनाने का लक्ष्य है और इसके लिए हम हरसंभव प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि ट्रैफिक सुधार के लिए यह बदलाव किया है। इस बदलाव से मध्य क्षेत्र में लोगों को नया अनुभव मिलेगा। महापौर ने कहा कि हम अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई भी तेज करेंगे। शहर के ट्रैफिक में नंबर वन बनाने का लक्ष्य है और इसके लिए हम हरसंभव प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
