फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: New executive committee of MPCA will be approved in annual meeting today

Indore: आज वार्षिक सभा में लगेगी एमपीसीए की नई कार्यकारिणी पर मुहर

Tue, 02 Sep 2025 07:24 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 02 Sep 2025 07:24 AM IST
सार

वार्षिक बैठक इंदौर के होलकर स्टेडियम में होगी। जिसमें भाग लेने के लिए महाआर्यमन अपने पिता के साथ भाग लेने आएंगे। वे पहले खजराना मंदिर में दर्शन करेंगे। फिर बैठक में शामिल होंगे। 

विज्ञापन
Indore: New executive committee of MPCA will be approved in annual meeting today
एमपीसीए - फोटो : amar ujala

विस्तार

मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन का संचालन अब नई कार्यकारिणी करेगी। छह साल यह बदलने जा रही है। 29 वर्षीय महाआर्यमन सिंधिया के अलावा सभी नए चेहरे अलग-अलग पदों पर काबिज होंगे। सिंधिया परिवार की तीसरी पीढ़ी के रुप में महाआर्यमन को इस पद तक लाने के लिए उनके पिता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने तीन साल पहले से जमीन तैयार कर ली थी।

विज्ञापन

 

उन्हें वर्ष 2022 से ग्वालियर संभागीय क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। अब खेल के जरिए महाआर्यमन अपना राजनीतिक कद बढ़ाएंगे। सिंधिया परिवार का राजनीति में आगे बढ़ने का यहीं पेटर्न रहा है। महाआर्यमन सिंधिया भी अपने दादा व पिता की तरह उसे निभा रहे है। माधव राव व ज्योतिरादित्य सिंधिया भी कम उम्र में एपीसीए अध्यक्ष रहेंगे।

विज्ञापन

 

ये खबर भी पढ़ें: Indore News : एमवाय अस्पताल के NICU में चूहों का आतंक, दो नवजातों के हाथ कुतरे

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

वार्षिक बैठक इंदौर के होलकर स्टेडियम में होगी। जिसमें भाग लेने के लिए महाआर्यमन अपने पिता के साथ भाग लेने आएंगे। वे पहले खजराना मंदिर में दर्शन करेंगे। फिर बैठक में शामिल होंगे। नई कार्यकारिणी में पहले से तय उम्मीदवारों के अलावा अन्य किसी सदस्य ने नामांकन दाखिल नहीं किया।

 

इस कारण सभी निर्विरोध चुने जाएंगे। नई कार्यकारिणी में महाआर्यमन टीम के कप्तान होंगे, जबकि सचिव के पद पर सुधीर असनानी होंगे। उपाध्यक्ष पद पर विनीत सेठिया, कोषाध्यक्ष संजय दुआ रहेंगे,जबकि सहसचिव अरुंधति किरकिरे होंगी। कार्यकारिणी सदस्य में राजीव रिसोडकर, प्रसुन कनमड़ीकरण, विजेस राणा व संध्या अग्रवाल के नाम भी तय है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed