{"_id":"66c9f2bd5a1174e9e103ac31","slug":"indore-new-delhi-tri-weekly-train-will-not-run-from-7th-to-16th-september-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रीगण कृपया ध्यान दें: सात से 16 सितंबर तक नहीं चलेगी इंदौर-नई दिल्ली ट्रेन, वजह जान लें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रीगण कृपया ध्यान दें: सात से 16 सितंबर तक नहीं चलेगी इंदौर-नई दिल्ली ट्रेन, वजह जान लें
Sat, 24 Aug 2024 08:56 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 24 Aug 2024 08:56 PM IST
सार
इंदौर से नई दिल्ली के लिए सप्ताह में तीन दिन चलने वाली ट्रेन सात से लेकर 16 सितंबर तक बंद कर दी गई है। बता दें कि पलवल-न्यू परीठला के बीच रेलवे ने मेगा ब्लॉक लिया है।
विज्ञापन
इंदौर-नई दिल्ली ट्रेन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर से नई दिल्ली के लिए सप्ताह में तीन दिन चलने वाली ट्रेन संख्या (20958) सात से 16 सितंबर तक बंद कर दी गई है। रेलवे ने इसकी बुकिंग भी इस अवधि के लिए बंद कर दी है। पलवल-न्यू परीठला के बीच रेलवे ने मेगा ब्लॉक लिया है। इसके चलते इंदौर-नई दिल्ली सुपर फास्ट का संचालन बंद किया गया है।
विज्ञापन
वहीं, उत्तर रेलवे ने इंदौर-नई दिल्ली-इंदौर के बीच चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस का रूट भी सितंबर महीने में कुछ दिनों के लिए बदला है। पहले इंटरसिटी एक्सप्रेस तय रूट के बजाय सवाईमाधोपुर, जयपुर होते हुए इंदौर-नई दिल्ली का सफर तय करने वाली थी। मगर अब यह दूसरे रूट से संचालित होगी।
विज्ञापन
इंदौर से नई दिल्ली जाने वाली इंटरसिटी पांच से 16 सितंबर और नई दिल्ली से इंदौर आने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस छह से 17 सितंबर तक आगरा फोर्ट, मीतावली साउथ कैबिन और गाजियाबाद होकर चलाई जाएगी। इंदौर दिल्ली के बीच सफर करने वाले यात्री सप्ताह में तीन दिन चलने वाली ट्रेन को ज्यादा पसंद करते हैं। लेकिन उन्हें अब कुछ दिनों का इंतजार करना पड़ सकता है। रेलवे ने इस रूट पर चलने वाली अन्य कुछ ट्रेनों में भी बदलाव किया है।
विज्ञापन
