फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: New BSF constables took oath to protect the country, will now be deployed on the border.

Indore: बीएसएफ के नव आरक्षकों ने ली देश की रक्षा की शपथ, सीमा पर अब होंगे तैनात

Mon, 04 Nov 2024 11:55 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 04 Nov 2024 11:55 AM IST
सार

अब इन नव आरक्षकों को देश कि विभिन्न सीमाओं एवं आन्तरिक सुरक्षा का दायित्व निभाने के लिए तैनात किया जाएगा। पास आउट हुए कुल 485 नव आरक्षकों में से झारखण्ड राज्य के 326, पश्चिम बंगाल के 153, मध्य प्रदेश के तीन बिहार से तीन है।

विज्ञापन
Indore: New BSF constables took oath to protect the country, will now be deployed on the border.
बीएसएफ परेड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीमा सुरक्षा बल के इंदौर प्रशिक्षण केन्द्र में सोमवार को 485 नव आरक्षकों ने देश की रक्षा की शपथ ली। इनमें से 111 नवआरक्षकों को त्रिपुरा में तैनात किया गया है। समारोह में शपथ परेड का आयोजन किया गया। इस परेड की सलामी बीएसएफ आईजी अश्वनी कुमार शर्मा ने ली।

विज्ञापन

 

परेड के दौरान नव आरक्षकों ने राष्ट्रीय ध्वज को साक्षी मानकर देश के संविधान के प्रति एकता, अखंडता को बनाए रखने की शपथ ली। शपथ परेड के बाद आरक्षकों ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।

विज्ञापन



राइफल प्रदर्शन, ग्रुप पीटी, छाउ नृत्य भी किया गया। एक घंटे तक हुई प्रस्तुतियों ने देखने वालों का भी मन मोह लिया। परेड मेें एक साथ कदमताल करते हुए चल रहे नव आरक्षकों को जोश और उत्साह देखते ही बनता था। उनके चेहरों पर देशसेवा की खुशी भी झलक रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

नव आरक्षकों की बैच को 44 सप्ताह के कठिन प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न हथियारों, ड्रिल, शारीरिक प्रशिक्षण, फील्ड क्राफ्ट, मैप रिडिंग, युद्ध कौशल, निशानेबाजी, सीमा की निगरानी, आतंकवाद एवं उग्रवादियों से लड़ने के गुर का प्रशिक्षण दिया गया।

 


अब इन नव आरक्षकों को देश कि विभिन्न सीमाओं एवं आन्तरिक सुरक्षा का दायित्व निभाने के लिए तैनात किया जाएगा। पास आउट हुए कुल 485 नव आरक्षकों में से झारखण्ड राज्य के 326, पश्चिम बंगाल के 153, मध्य प्रदेश के तीन बिहार से तीन है।




प्रशिक्षण के दौरान हुई स्पर्धा में विजेता नव अारक्षकों को अतिथियों ने मेडल प्रदान किए। परेड मेें नव आरक्षकों के माता-पिता भी मौजूद थे। अतिथियों ने कहा कि नवआरक्षकों के माता-पिता भी बधाई के पात्र है। उन्होंने देश सेवा के लिए अपने बच्चों को बीएसएफ को सौंपा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed