फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Navratri festivities in full swing in Indore; a nine-day fair for devotees to be held at Bijasan Mata

इंदौर: इंदौर में नवरात्रि की रौनक,बिजासन माता मंदिर में नौ दिन लगेगा भक्तों को मेला

Sun, 11 Oct 2026 06:01 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Sun, 11 Oct 2026 06:01 AM IST
सार

इंदौर में नवरात्रि का पर्व धूमधाम के साथ आरंभ होने जा रहा है। नौ दिनों तक पूरा शहर माँ दुर्गा की भक्ति में सराबोर नजर आएगा।प्राचीन देवी मंदिरों में भक्तों का तांता लगेगा, शहर के विभिन्न हिस्सों में सजे गरबा पंडालों की रौनक देखते ही बनेगी।

विज्ञापन
Indore: Navratri festivities in full swing in Indore; a nine-day fair for devotees to be held at Bijasan Mata
रथ पर सवार माता - फोटो : amarujala

विस्तार

विज्ञापन

धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं के लिए पहचाने जाने वाले इंदौर में नवरात्रि पर्व रविवार को धूमधाम से मनेगा। नौ दिनों तक शहर का माहौल भक्तिमय बना रहेगा और देवी मंदिरों में भी खूब भीड़ उमड़ेगी। देवी दुर्गा की आराधना के साथ जगह-जगह गरबा, डांडिया और पारंपरिक आयोजन भी होंगे। मंदिरों में सुबह से ही भीड़ जुटने लगी। शहर के प्राचीन बिजासन मंदिर में दस दिन भक्तों के लिए विशेष व्यवस्था रखी गई है। रविवार को प्रतिमा का विशेष श्रृंगार किया गया। मंदिर रात के समय भी खुला रहेगा। इसके अलावा टेकरी के पास मेला भी सज चुका है। यहां पारंपरिक मेला लग गया है और हर दिन हजारों भक्त यहां दर्शन के लिए आएंगे। वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था भी टेकरी के नीचे की गई है।

Trending Videos

Indore: Navratri festivities in full swing in Indore; a nine-day fair for devotees to be held at Bijasan Mata
पंडालों में विराजेगी माता - फोटो : amarujala

इंदौर में खेल प्रशाल, पढ़रीनाथ, दशहरा मैदान, बजरंग नगर, विशाल नगर, मंगल नगर, साकेत नगर सहित कई इलाकों में बड़े गरबा पंडाल बनाए गए हैं। वहां रविवार रात से गरबों के माध्यम से युवक-युवतियां मां की आराधना शुरू करेंगे।
 

इंदौर के प्रसिद्ध बिजासन माता मंदिर के अलावा अन्नपूर्णा मंदिर, मां कालका मंदिर, नैनोद वाली माता सहित अन्य दुर्गा मंदिरों में भी दस दिनों तक आयोजन होंगे। इसके अलावा प्राचीन हरसिद्धि मंदिर में नौ दिनों तक विशेष अनुष्ठान होंगे। बड़े माता मंदिरों के आसपास नगर निगम ने प्रकाश व्यवस्था भी की है।
 

पंडालों में दुर्गा प्रतिमा स्थापित करने के लिए रविवार सुबह शहर में जुलूस निकलेंगे। गरबा करने वाली बालिकाएं गरबा करते हुए दुर्गा प्रतिमा को जुलूस के साथ पंडालों तक लाएंगी। इसके बाद गज केसरी योग में दुर्गा प्रतिमा विराजित होगी। पंडालों के लिए अलग-अलग रूपों में दुर्गा प्रतिमाओं का निर्माण हो चुका है। खजराना क्षेत्र में बंगाल के कारीगरों ने इन प्रतिमाओं को मूर्त रूप दिया है। देवी के नौ अलग-अलग रूपों की प्रतिमा, सूर्य रथ पर सवार दुर्गा सहित अलग-अलग थीम पर दुर्गा प्रतिमाएं बनाई गई हैं। ज्यादातर प्रतिमाएं मिट्टी से बनाई गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed