फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Nag Panchami was celebrated in Indore, traditional wrestling took place, crowd gathered for Bambi Puja

Indore: इंदौर में नागपंचमी मनी, हुए परंपरागत दंगल, बांबी पूजन के लिए लगी भीड़

Tue, 29 Jul 2025 06:42 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 29 Jul 2025 06:42 PM IST
सार

छत्रीबाग में बांबी पूजन हुआ। महिलाएं यहां थाली में हल्दी-कुमकुम और फूल लेकर आई और बांबी की पूजा की।कुम्हारखाड़ी स्थित प्राचीन नाग मंदिर में सुबह चार बजे से ही दर्शन पूजन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।

विज्ञापन
Indore: Nag Panchami was celebrated in Indore, traditional wrestling took place, crowd gathered for Bambi Puja
पाटनीपुरा में नागपंचमी पर दंगल हुआ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में नागपंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह से डेरों से निकल कर सपेरे घरों में नाग की पूजा कराने के लिए पहुंचे। वन विभाग की सख्ती के कारण उनकी संख्या इस बार ज्यादा नहीं रही। वहीं इंदौर के पाटनीपुरा और कुम्हारखाड़ी में परंपरागत दंगल भी हुए। जिसमें महिला पहलवानों ने पुरुष पहलवानों को पटखनी देकर हराया। पाटनीपुरा में मोनू मुनिया महिला पहलवान ने कुश्ती जीती। यह दंगल देखने के लिए काफी लोगों की भीड़ उमड़ी। विजेता पहलवान को पुरस्कारों से नवाजा गया।   

विज्ञापन

 

इसके अलावा छत्रीबाग में बांबी पूजन हुआ। महिलाएं यहां थाली में हल्दी-कुमकुम और फूल लेकर आई और बांबी की पूजा की।कुम्हारखाड़ी स्थित प्राचीन नाग मंदिर में सुबह चार बजे से ही दर्शन पूजन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिर के व्यवस्थापक दिनेश कश्यप के अनुसार यह मंदिर लगभग सत्तर साल पुराना है। नागपंचमी के दिन यहां दूर-दूर से भक्त दर्शन करने आते हैं। कई लोगों की मनोकामना पूर्ण होती होती है।

विज्ञापन

 

सुदामा नगर स्थित कालेश्वर धाम नाग मंदिर में नाग पंचमी महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस मंदिर में छह फीट लंबी चांदी की नाग प्रतिमा विराजमान है। दर्शन मात्र से श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण होने की मान्यता है। भैयाजी ने बताया कि नाग देवता का महाअभिषेक सुबह 9 बजे से किया गया। इसके पश्चात दोपहर में भजन हुए। जिसमें भक्त शामिल हुए। रात्रि 8 महाआरती का आयोजन किया गया। सुबह से रात तक मंदिर में दर्शन के लिए भीड़ उमड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed