Indore:छात्रा को मुस्लिम स्कूल टीचर ने चंदन का तिलक लगाने से किया मना, स्कूल पहुंचे बजरंगी, किया हंगामा
परिजनों से स्कूल पहुंचकर नाराजगी जताई, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने गंभीरता से नहीं लिया। इसके बाद बजरंग दल कार्यकर्ता स्कूल पहुंचे और प्राचार्य से पूछा कि किस नियम के तहत स्कूल में तिलक या कुमकुम की टीकी लगाने पर बच्चों को स्कूल आने से रोका जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के गांधी नगर क्षेत्र के एक निजी स्कूल में मुस्लिम स्कूल टीचर ने एक छात्रा को स्कूल आने से रोका दिया। वजह यह थी कि छात्रा कुमकुम और चंदन का तिलक लगाकर स्कूल आती थी। जब यह बात बजरंग दल के पदाधिकारियों को लगी तो उन्होंने स्कूल पहुंचकर हंगामा कर दिया।
गांधी नगर के एक स्कूल में मुस्लिम टीचर ने एक छात्रा को यह कहकर कक्षा से निकाल दिया कि तुम तिलक लगाकर आए हो स्कूल मत आना। छात्रा रोते हुए घर पहुंची और परिजनों को यह बात बताई। परिजनों से स्कूल पहुंचकर नाराजगी जताई, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया।
इसके बाद बजरंग दल कार्यकर्ता स्कूल पहुंचे और प्राचार्य से पूछा कि किस नियम के तहत स्कूल में तिलक या कुमकुम की टीकी लगाने पर बच्चों को स्कूल अाने से रोका जा रहा है। बजरंग दल पदाधिकारियों ने बताया कि स्कूल के मुस्लिम टीचर ने बच्चों को स्कूल आने से मना किया है।
इसके बाद प्राचार्य ने उस टीचर से चर्चा की। बजरंग दल पदाधिकारियों का कहना था कि स्कूल में धार्मिक कट्टरता दिखाते हुए कोई टीचर बच्चों पर दबाव बनाए। यह गलत है। पदाधिकारियों ने टीचर को स्कूल से निकालने की मांग भी की। इस दौरान कार्यकर्ता नारेबाजी भी करते रहे। स्कूल प्रबंधन ने यह आश्वासन दिया कि भविष्य में विद्यार्थियों के साथ इस तरह का सलूक नहीं किया जाएगा। इसके बाद बजरंग दल पदाधिकारी रवाना हुए। प्रदर्शन में तन्नु शर्मा, चेतन गोस्वामी , राकेश भारती , दीपवन गोस्वामी , ललित जायसवाल आदि मौजूद थे।
