फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore music innovation sangeet artists platform kala jagat

Indore: इंदौर में पहली बार, एक मंच से जुड़े सभी कलाकार, नवाचारों से देंगे कला जगत को नई दिशा

Fri, 28 Apr 2023 09:39 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 28 Apr 2023 09:39 PM IST
सार

कलाकारों की प्रतिभा को निखारने और शहर के कला जगत को नवाचार देने का अनुपम प्रयास

विज्ञापन
Indore music innovation sangeet artists platform kala jagat
पहले कार्यक्रम की तैयारी करते कलाकार - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

बात चाहे गीत संगीत की हो या खानपान की, नवीनता हर जगह जरूरी है। नवाचारों के माध्यम से ही किसी भी क्षेत्र में रुचि बरकरार रहती है। नवाचार तभी संभव है जब युवा और अनुभवी लोग एक साथ एक मंच पर मिलें। इसी बात को ध्यान में रखते हुए इंदौर में पहली बार एक अनुपम प्रयास शुरू हुआ है। शहर के कलाकारों ने एक मंच तैयार किया है जिसमें महीने में एक बार सभी कलाकार एक साथ जुड़ेंगे। गीत संगीत पर चर्चा करेंगे और नए प्रयोगों के माध्यम से कला जगत को एक नई दिशा देंगे। 
विज्ञापन


विज्ञापन

 

कल पहला कार्यक्रम

इस पहल के तहत पहला कार्यक्रम कल महेश्वर घाट पर सुबह पांच बजे से होगा। इसमें 60 से अधिक कलाकार ओम नाद की प्रस्तुति देंगे।

 

शहर के कला जगत को नई दिशा देने का प्रयास

शहर के वरिष्ठ तबला वादक पंडित हितेंद्र दीक्षित और भारतीय शास्त्रीय गायक गौतम काले ने बताया कि कई दिनों से सभी कलाकारों के मन में यह विचार था कि सभी महीने में एक बार एक जगह पर मुलाकात करें। बस इसी बात को सार्थक करते हुए हमने पहली मुलाकात की। मुलाकात के दौरान सभी ने अपने अपने वाद्यों से सुर को छेड़ा और एक अद्भुत संगीतमय दृश्य निर्मित हो गया। इसी सकारात्मकता और खुशी को आगे बढ़ाते हुए यह तय किया गया कि अब हर महीने शहर के सभी कलाकारों को एक मंच पर बुलाया जाएगा। इसमें बातें होंगी, पुरानी यादें होंगी और नवाचारों के साथ कई प्रयोग होंगे। शहर के कला जगत को नई दिशा देने के लिए यह प्रयोग मील का पत्थर साबित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed