फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Municipal Corporation took possession of Karbala Maidan, installed ownership board

Indore: कर्बला मैदान का नगर निगम ने लिया कब्जा, लगाया मालिकी हक का बोर्ड

Wed, 18 Sep 2024 08:40 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 18 Sep 2024 08:40 PM IST
सार

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इस निर्णय पर खुशी जताते हुए कहा यह ज़मीन इंदौर नगर पालिक निगम के स्वामित्व की थी और न्यायालय के फैसले ने इस तथ्य पर मुहर लगा दी है।यह जीत को शहर के विकास और प्रगति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

विज्ञापन
Indore: Municipal Corporation took possession of Karbala Maidan, installed ownership board
निगम ने लिया कर्बला मैदान का कब्जा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोर्ट द्वारा नगर निगम के पक्ष में फैसला दिया जाने के बाद कर्बला मैदान के नाम से पहचानी जाने वाली सात एकड़ जमीन का कब्जा नगर निगम ने बुधवार को ले लिया। मेयर पुष्य मित्र भार्गव जमीन का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान नगर निगम के मालिकी हक का बोर्ड भी लगा दिया गया।

विज्ञापन

 

सरस्वती किनारे की इस जमीन का उपयोग वर्षों से मुस्लिम समाज ताजिए ठंडे करने केे लिए करता आ रहा हैै। यहां तीन दिन मेला भी लगाता है, लेकिन अब इस जमीन का स्वामित्व नगर निगम का हो चुका है। अब वह इसके उपयोग का फैसला लेगा। पहले यह जमीन वक्फ बोर्ड के नाम पर थी। दूसरा पक्ष हाईकोर्ट में याचिका लगाने की तैयारी कर रहा है। उधर इस मामले में नगर निगम भी हाईकोर्ट में केविएट लगाएगा।

विज्ञापन

 

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इस निर्णय पर खुशी जताते हुए कहा यह ज़मीन इंदौर नगर पालिक निगम के स्वामित्व की थी और न्यायालय के फैसले ने इस तथ्य पर मुहर लगा दी है।यह जीत को शहर के विकास और प्रगति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस जमीन के लिए जल्दी ही योजना बनाई जाएगी। निरीक्षण के मौके पर महापौर परिषद सदस्य अश्विनी शुक्ल, निरंजन सिंह चौहान, अभिषेक शर्मा बबलू, नंदकिशोर पहाड़िया, प्रिया डांगी, योगेश गेंदर भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed