Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Municipal Corporation bulldozers razed an illegal colony in Indore, demolishing drainage lines and con

इंदौर: इंदौर में अवैध काॅलोनी पर चले नगर निगम के बुलड़ोजर, ड्रेनेज लाइन व निर्माण कार्य तोड़े

Tue, 10 Nov 2026 07:45 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Tue, 10 Nov 2026 07:45 PM IST
सार

इंदौर में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ नगर निगम ने इस बार प्लॉटों की बिक्री और लोगों के मकान बनाने से पहले ही कार्रवाई की। खजराना क्षेत्र में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी में डाली गई ड्रेनेज लाइन और अन्य निर्माणों को जेसीबी से तोड़ दिया गया।

विज्ञापन
Indore: Municipal Corporation bulldozers razed an illegal colony in Indore, demolishing drainage lines and con
अवैध काॅलोनी पर चले नगर निगम के बुलड़ोजर - फोटो : amarujala

विस्तार

इंदौर में तमाम नियमों और सख्ती के बावजूद अवैध कॉलोनियां काटने का सिलसिला थम नहीं रहा है। शहर की सीमा से लगे इलाकों और ग्रीन बेल्ट की जमीनों पर भूमाफिया अवैध कॉलोनियां विकसित कर गरीब और मध्यमवर्गीय लोगों को प्लॉट बेच रहे हैं।

विज्ञापन


आमतौर पर नगर निगम का अमला अवैध कॉलोनियों में लोगों द्वारा किए गए निर्माणों को तोड़ने पहुंचता है, लेकिन इस बार निगम ने कॉलोनी विकसित होने और प्लॉटों की बिक्री शुरू होने से पहले ही कार्रवाई की। निगम की टीम ने अवैध कॉलोनी में डाली जा रही ड्रेनेज लाइन और अन्य निर्माणों को तोड़ दिया, ताकि लोग यहां प्लॉट खरीदने से पहले सावधान हो सकें।
विज्ञापन


 

इंदौर के खजराना क्षेत्र में अवैध रूप से कॉलोनी विकसित किए जाने की सूचना नगर निगम को मिली थी। यहां ड्रेनेज लाइन डालने का काम किया जा चुका था और प्लॉटों की बुकिंग भी शुरू कर दी गई थी। मंगलवार सुबह नगर निगम का अमला मौके पर पहुंचा और जेसीबी की मदद से निर्माण कार्यों को तोड़ना शुरू किया। राजस्व रिकॉर्ड के अनुसार, जिस जमीन पर अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी, वह तुलसीराम पिता दुर्गाशंकर रघुवंशी, सविताबिहारी पिता तुलसीराम, हेमेन्द्र पिता प्रमेन्द्र सिंह और रेणु पति रघु परमार के नाम पर दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इन इलाकों में सबसे ज्यादा अवैध कॉलोनियां

इंदौर में खजराना, चंदन नगर और बाणगंगा क्षेत्र में सबसे ज्यादा अवैध कॉलोनियां विकसित की जा रही हैं। इसके अलावा शहर के आसपास के ग्रामीण इलाकों में भी इस तरह की गतिविधियां जारी हैं। चंदन नगर क्षेत्र में चार महीने पहले भी नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए एक अवैध कॉलोनी में बने दस से ज्यादा निर्माणों को तोड़ा था। इसके बावजूद शहर के बाहरी इलाकों में अवैध प्लॉटिंग का सिलसिला जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed