फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Multi-level parking will open in April on Indore's Model Road, where 150 four-wheelers can be parked.

Indore: इंदौर के मॉडल रोड पर अप्रैल में शुरू होगी मल्टीलेवल पार्किंग,डेढ़ सौ चारपहिया हो सकेंगे पार्क

Fri, 06 Feb 2026 08:07 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 06 Feb 2026 08:07 PM IST
सार

ग्रेटर कैलाश रोड पर बने पार्किंंग मे डेढ़ सौ कार और लगभग उतने ही दोपहिया वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था होगी। शुल्क नगर निगम के निर्धारित दरों के अनुसार रहेगा। पार्किंंग बनकर तैयार हो चुकी है। अप्रैल में इसका संचालन शुरू हो जाएगा।  

विज्ञापन
Indore: Multi-level parking will open in April on Indore's Model Road, where 150 four-wheelers can be parked.
मल्टीलेवल पार्किंंग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने और पार्किंग व्यवस्था को ठीक करने के लिए नगर निगम शहर में नए मल्टीलेवल पार्किंग बना रहा है। इंदौर के मॉडल रोड पर अप्रैल में  मल्टीलेवल पार्किंग शुरू होगा।
विज्ञापन


 शुक्रवार को महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने  मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि यातायात को सुगम बनाने के लिए पर्याप्त पार्किंग स्थान उपलब्ध कराना होंगे। बीओटी आधार पर जो मल्टीलेवल पार्किंग तैयार हो रहा है। उसे अप्रैल तक शुरू करने का लक्ष्य है। इससे ग्रेटर कैलाश क्षेत्र में ट्रैफिक का दबाव काफी कम होगा।
विज्ञापन


डेढ़ सौ कारों की पार्किंग की क्षमता

 निर्माणाधीन पार्किंग में डेढ़ सौ कार और लगभग उतने ही दोपहिया वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था होगी। शुल्क नगर निगम के निर्धारित दरों के अनुसार रहेगा। महापौर ने कहा कि लोगों को निर्धारित पार्किंग का उपयोग करने के लिए जागरूक किया जाएगा।पार्किंग में वाहन नहीं खड़ा करेंगे, तो उनके चालान भी बनाए जाएंगे। शहर की यातायात व्यवस्था सुधारना प्राथमिकता है। इस मल्टीलेवल पार्किंग के शुरू होने से क्षेत्र के नागरिकों को बड़ी सुविधा मिलेगी और लोगों को भी इसका लाभ लेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दे कि इंदौर में दस से ज्यादा स्थानों पर नगर निगम ने मल्टीलेवल पार्किंग बना रखे है।  खजूरी बाजार, मारोठिया, प्रेमसुख पार्किंग लोगों और व्यापारियों के लिए काफी उपयोगी साबित हो रहे है। शहर के अन्य प्रमुख मार्गों पर भी मल्टीलेवल पार्किंंग बनाने की तैयारी की जा रही है। उधर मेट्रो के कारण शिवाजी मार्केट पार्किंंग अब तोड़ने की तैयारी की जा रही है। यहां मेट्रों का भूमिगत काम शुरू हो रहा है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed