Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore-mppsc-2027-new-exam-pattern-3rw-negative-marking-syllabus

MPPSC 2027 में बड़ा बदलाव: 1 गलती पर कटेगा 1 अंक, जानिए क्या है नई 3R-W पद्धति

Sun, 29 Nov 2026 07:56 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 29 Nov 2026 07:56 AM IST
सार

राज्य सेवा परीक्षा और वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा का नया पैटर्न आया है। प्रारंभिक परीक्षा में 3R-W नेगेटिव मार्किंग, न्यूनतम 40% व 30% अंक, 1500 अंकों की मुख्य परीक्षा, 185 अंकों के साक्षात्कार और 5 दिन में आपत्ति दर्ज कराने के नियम लागू किए गए हैं।
 

विज्ञापन
indore-mppsc-2027-new-exam-pattern-3rw-negative-marking-syllabus
एमपीपीएससी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा 2027 का नया परीक्षा पैटर्न जारी कर दिया है। इस नई व्यवस्था के तहत प्रारंभिक परीक्षा में गलत उत्तर देने पर 1 अंक काटा जाएगा, जबकि प्रत्येक सही जवाब पर 3 अंक प्रदान किए जाएंगे। आयोग ने नेगेटिव मार्किंग के लिए 3R-W पद्धति लागू की है। प्रारंभिक परीक्षा के प्रत्येक पेपर में 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिन्हें हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा 2027 और राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2027 की परीक्षा योजना तथा पाठ्यक्रम जारी कर दिया है। इसके साथ राज्य सेवा प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा की विशेष परीक्षाओं का पैटर्न और सिलेबस भी घोषित किया गया है। मुख्य परीक्षा के लिए विज्ञापित पदों की 20 गुना संख्या तक उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रारंभिक परीक्षा में 2 पेपर, दोनों 300-300 अंकों के
राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य अध्ययन और सामान्य अभिरुचि परीक्षण के 2 प्रश्नपत्र होंगे। दोनों प्रश्नपत्र 300-300 अंकों के निर्धारित किए गए हैं। प्रत्येक पेपर में 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। हर प्रश्न के 4 विकल्प होंगे, जिनमें से 1 सही उत्तर चुनना होगा। दोनों प्रश्नपत्र हिंदी और अंग्रेजी माध्यम में उपलब्ध होंगे। हालांकि दूसरे पेपर में हिंदी भाषा के बोधगम्यता कौशल से जुड़े प्रश्न केवल हिंदी में पूछे जाएंगे और उनका अंग्रेजी अनुवाद उपलब्ध नहीं होगा।
विज्ञापन


मुख्य परीक्षा के लिए प्रारंभिक परीक्षा में न्यूनतम अंक आवश्यक
मुख्य परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए प्रारंभिक परीक्षा के दोनों प्रश्नपत्रों में न्यूनतम अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को प्रत्येक पेपर में कम से कम 40% अंक लाने होंगे। अनारक्षित महिला उम्मीदवारों पर भी यही नियम लागू किया गया है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 30% अंक तय किए गए हैं। सामान्य अभिरुचि परीक्षण का दूसरा पेपर केवल क्वालिफाइंग रहेगा और इसके अंक प्रारंभिक परीक्षा की मेरिट में नहीं जोड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य परीक्षा 1500 और साक्षात्कार 185 अंकों का
मुख्य परीक्षा के लिए विज्ञापित पदों की संख्या के अधिकतम 20 गुना उम्मीदवारों को श्रेणीवार चयनित किया जाएगा। समान अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को भी पात्रता के दायरे में रखा जाएगा। राज्य सेवा मुख्य परीक्षा वर्णनात्मक होगी और इसमें कुल 6 अनिवार्य प्रश्नपत्र शामिल होंगे। सामान्य अध्ययन के 4 पेपर 300-300 अंकों के होंगे, जिनके लिए 3-3 घंटे का समय मिलेगा। 5वां पेपर सामान्य हिंदी एवं व्याकरण का 200 अंकों का होगा, जिसके लिए 2 घंटे मिलेंगे। 6वां पेपर हिंदी निबंध एवं प्रारूप लेखन का 100 अंकों का होगा, जिसके लिए 2.5 घंटे निर्धारित किए गए हैं। मुख्य परीक्षा कुल 1500 अंकों की होगी। इसके बाद 185 अंकों का साक्षात्कार आयोजित होगा। इस प्रकार अंतिम चयन प्रक्रिया कुल 1685 अंकों की रहेगी। 

मुख्य परीक्षा में भी 40% और 30% अंक का नियम
मुख्य परीक्षा के प्रत्येक प्रश्नपत्र में अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को कम से कम 40% अंक प्राप्त करने होंगे। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 30% अंक निर्धारित किए गए हैं। मुख्य परीक्षा के बाद विज्ञापित पदों की संख्या के श्रेणीवार 3 गुना उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा। समान अंक लाने वाले उम्मीदवारों को भी इसमें शामिल किया जाएगा।

वन सेवा परीक्षा की मेरिट में दोनों पेपर के अंक जुड़ेंगे
राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा का पाठ्यक्रम राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा के समान रहेगा। हालांकि, दोनों परीक्षाओं की मेरिट सूची तैयार करने की प्रक्रिया अलग होगी। राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य अभिरुचि परीक्षण का दूसरा पेपर केवल क्वालिफाइंग रहेगा और इसके अंक मेरिट में नहीं जुड़ेंगे। दूसरी ओर राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा की मेरिट में दोनों प्रश्नपत्रों के अंक जोड़े जाएंगे।


आंसर-की पर आपत्ति के लिए 5 दिन मिलेंगे
प्रारंभिक परीक्षा के बाद आयोग अपनी वेबसाइट पर प्रोविजनल आंसर-की जारी करेगा। उम्मीदवारों को प्रश्नों और उनके उत्तरों पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 5 दिन का समय मिलेगा। आपत्तियां केवल ऑनलाइन पोर्टल पर ही स्वीकार की जाएंगी। इसके लिए प्रति प्रश्न निर्धारित शुल्क और पोर्टल शुल्क का भुगतान करना होगा। आयोग के अनुसार हिंदी और अंग्रेजी के प्रश्नों के अनुवाद में अंतर होने पर हिंदी संस्करण मान्य होगा। किसी प्रश्न के 1 से अधिक सही विकल्प होने पर सभी सही विकल्प मान्य किए जाएंगे। यदि कोई विकल्प सही नहीं पाया जाता है तो प्रश्न हटाकर उसके पूरे अंक सभी उम्मीदवारों को प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed