{"_id":"67c6a6f2a432eafbb20c695c","slug":"indore-mother-rescued-safely-from-burning-hut-son-himself-engulfed-in-flames-death-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: जल रही झोपड़ी से मां को सुरक्षित निकाला, बेटा खुद आग की लपटों से घिर गया, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: जल रही झोपड़ी से मां को सुरक्षित निकाला, बेटा खुद आग की लपटों से घिर गया, मौत
Tue, 04 Mar 2025 12:38 PM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Tue, 04 Mar 2025 12:38 PM IST
सार
घटना कनाड़िया क्षेत्र में सोमवार रात को हुई। 20 वर्षीय आशिक राजवंश घर के बाहर था। जिस झोपड़ी में परिवार रहता था, उसके समीप घास में आग लग गई। आग धीरे-धीरे झोपड़ी तक पहुंची। भीतर बैठी मां रूपा को पता नहीं चला।
विज्ञापन
आग में झुलसने से युवक की मौत।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इंदौर में एक दर्दनाक घटना में युवक की मौत हो गई। वह अपने माता-पिता के साथ झोपड़ी में रहता था। जब मां भीतर थी तो झोपड़ी में आग लग गई। यह देख युवक जल रही झोपड़ी के भीतर मां को बचाने के लिए घुस गया। उसने मां को तो सुरक्षित बाहर भेज दिया, लेकिन खुद संतुलन बिगड़ने से झोपड़ी में गिर पड़ा। इसके बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
आग की लपटों ने उसे घेर लिया तो वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया। मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई। परिवार मूलत: ललितपुर का रहने वाला है। काम के सिलसिले में तीन साल से परिवार इंदौर रह रहा था। घटना कनाड़िया क्षेत्र में सोमवार रात को हुई। 20 वर्षीय आशिक राजवंश घर के बाहर था। जिस झोपड़ी में परिवार रहता था, उसके समीप घास में आग लग गई। आग धीरे-धीरे झोपड़ी तक पहुंची। भीतर बैठी मां रूपा को पता नहीं चला। आशिक ने झोपड़ी जलते हुए देखी तो वह भीतर गया और मां रूपा को बाहर निकाला। इसके बाद वह सामान निकालने की कोशिश करने लगा। तब तक आग ने झोपड़ी के अगले हिस्से को चपटे में ले लिया।
विज्ञापन
आशिक बाहर निकलने की कोशिश में गिर पड़ा। इसके बाद वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। उसका 80 प्रतिशत से ज्यादा शरीर झुलस गया था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
