फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Mother-in-law's body found in bathroom, family accuses daughter-in-law of murder

Indore: सास का शव बाथरुम में मिला, परिजनों ने बहू पर लगाया हत्या का आरोप

Sun, 22 Jun 2025 10:36 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 22 Jun 2025 10:36 PM IST
सार

घटना श्रीराम नगर मे रहने वाले चौधरी परिवार की है। सुबह गोमती चौधरी का शव बाथरुम में मिला। उसके गले पर निशान थे। परिजनों को गोमती की मौत पर शंका हुई। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने कहा कि सास गोमती का बहू नेहा से अक्सर विवाद होता है।

विज्ञापन
Indore: Mother-in-law's body found in bathroom, family accuses daughter-in-law of murder
इंदौर में हत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के विजय नगर क्षेत्र में एक महिला की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसकी बहू को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। महिला का शव बाथरुम में मिला था। परिजनों ने आरोप लगाया कि बहू ने सास की गला घोट कर हत्या कर दी।

विज्ञापन

 

घटना श्रीराम नगर मे रहने वाले चौधरी परिवार की है। सुबह गोमती चौधरी का शव बाथरुम में मिला। उसके गले पर निशान थे। परिजनों को गोमती की मौत पर शंका हुई। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस अफसरों को परिजनों ने कहा कि सास गोमती का बहू नेहा से अक्सर विवाद होता है। दो दिन से दोनों के बीच झगड़े चल रहे थे। शनिवार को नेहा छत पर आत्महत्या करने भी गई थी। इसकी जानकारी नेहा के परिजनों को भी दी गई थी। उनसे कहा गया था कि वे नेहा को थोड़े दिन के लिए ले जाए।

विज्ञापन

 

सास व बहू अकेली थी घर

सुबह ससुर कौशल और बेटा संदीप बाहर गए थे। घर पर सास और बहू अकेली थी। दो घंटे बाद ससुर घर लौटे तो गोमती बाथरुम में पड़ी मिली। उसकी सांस नहीं चल रही थी। संदीप और नेहा का सालभर पहले ही विवाह हुुुआ है। नेहा का संदीप के अलावा सास से भी विवाद होता था। वह अक्सर आत्महत्या की धमकी देती थी। सास के शव को पुलिस ने पोस्मार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेज दिया है। गले पर निशान होने पर पुलिस को आशंका है कि बहू ने ही सास की गला घोंट कर हत्या की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed